न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कर्मा देवी समूह, बस्ती ने अपने 16वें स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत गुरुवार को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम के साथ की। उद्घाटन सत्र में कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने प्रेरक कथा प्रस्तुत की और जीवन मूल्यों पर आधारित ओजस्वी संदेश दिया।

महाराज जी ने कहा, “जीवन लंबा होना जरूरी नहीं, जीवन सार्थक होना चाहिए।” उनके विचारों ने छात्रों, छात्राओं और शिक्षकों को अध्यात्म, गुरु–परंपरा और जीवन के मूल उद्देश्यों पर चिंतन करने के लिए प्रेरित किया।
समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने कहा कि गुरु–शिष्य परंपरा और संतों के त्याग पर महाराज जी द्वारा दिया गया मार्गदर्शन छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होगा। वहीं मुख्य सूचना अधिकारी यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने शिक्षा में अध्यात्म के समन्वय को समय की आवश्यकता बताया।
यह भी पढ़े:- इज़राइल के पीएम नेतन्याहू का पीएम मोदी को फोन, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम के समापन पर समूह के चेयरमैन ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) ने आचार्य शांतनु जी महाराज को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस पूरे आयोजन का संचालन रेडियो ओमनी द्वारा किया गया।
कल मुख्य समारोह में होंगे अभिनेता गुलशन ग्रोवर
कर्मा देवी समूह का मुख्य स्थापना दिवस कार्यक्रम 11 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अपनी विशिष्ट अभिनय शैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण पहचाने जाने वाले ग्रोवर का आगमन संस्थान के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह के चेयरमैन ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) करेंगे। उन्होंने कहा कि 16 वर्षों में समूह ने शिक्षा, सामाजिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कर्मा देवी समूह ने शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।



