Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JSSC Vacancy 2025: झारखंड में जेल वार्डर और असिस्टेंट जेलर के 1700+ पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल्स

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक कारापाल (Assistant Jailor) और कक्षपाल (Jail Warder) के 1700+ पदों पर भर्ती के लिए झारखंड कारापाल व कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण – JSSC Assistant Jailor & Jail Warder Vacancy 2025

पद का नाम कुल पद
सहायक कारापाल (Assistant Jailor) 42
कक्षपाल (Jail Warder) 1733
कुल 1775

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ: 7 नवंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 दिसंबर 2025
  • एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025
  • शुल्क भुगतान और फॉर्म सबमिट: 10 दिसंबर 2025 तक

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है।

यह भी पढ़े:- राहुल गांधी का बयान: “भारत में लोकतंत्र पर हो रहा है हमला”, भड़क गई भाजपा

शारीरिक मापदंड (Physical Eligibility)

 पुरुष

श्रेणी लंबाई (से.मी.) सीना (फुलाकर) (से.मी.)
अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/अत्यंत पिछड़ा वर्ग 160 81
SC/ST 155 79

 महिलाएं

  • लंबाई कम से कम 148 से.मी. होनी चाहिए।

फिजिकल टेस्ट

  • पुरुष: 1600 मीटर दौड़ – 6 मिनट में
  • महिला: 1600 मीटर दौड़ – 10 मिनट में

चयन प्रक्रिया

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • लिखित परीक्षा (Pre/Mains)
  • चिकित्सकीय परीक्षण (Medical Test)

लिखित परीक्षा पैटर्न

यदि 50,000 से कम अभ्यर्थी PET में पास होते हैं, तो सीधे मुख्य परीक्षा होगी, अन्यथा प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाएं होंगी।

प्रारंभिक परीक्षा (यदि आयोजित हो)

विषय प्रश्न
सामान्य अध्ययन 30
झारखंड सामान्य ज्ञान 60
सामान्य गणित 10
सामान्य विज्ञान 10
मानसिक क्षमता 10
कुल 120
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग

वेतनमान

  • चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-5 (₹29200 – ₹92300) के अनुसार वेतन मिलेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles