लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:– उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक शहर जलालाबाद को अब एक नई पहचान मिल गई है। केंद्र सरकार ने यूपी सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ कर दिया है। लंबे समय से चली आ रही स्थानीय जनता की मांग के बाद यह निर्णय लिया गया है।
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 19 अगस्त 2025 को जलालाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव पर “नो ऑब्जेक्शन” जारी कर दिया है। अब यह क्षेत्र आधिकारिक रूप से ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा।
उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर ‘परशुरामपुरी’ करने की अनुमति देने पर माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हृदय से आभार, वंदन एवं… pic.twitter.com/d6EanSsCL3
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) August 20, 2025
आदेश में क्या कहा गया?
गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि नया नाम देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेज़ी) और क्षेत्रीय भाषाओं में मान्यता प्राप्त दस्तावेजों, मानचित्रों और संकेतों में उपयोग किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिए गए हैं कि रेलवे, डाक विभाग, सर्वे ऑफ इंडिया, विज्ञान मंत्रालय सहित सभी संबंधित विभागों को अधिसूचना जारी की जाए।



