न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- जगद्गुरु रामभद्राचार्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अंग्रेज़ी शब्द WIFE का फुल फॉर्म बताने के दौरान ऐसी टिप्पणी करते दिख रहे हैं जिसे कई लोग महिलाओं के प्रति अपमानजनक बता रहे हैं।
वीडियो कब और कहां का है, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूज़र्स ने रामभद्राचार्य पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
WIFE का “फुल फॉर्म” बताकर बवाल
वायरल क्लिप में रामभद्राचार्य कहते दिखते हैं-“वाइफ कितनी खतरनाक होती है… वाइफ का पहला अक्षर क्या है? विवाहित लोग जानते हैं। W यानी Wonderful, I यानी Instrument, F यानी For और E यानी Enjoy.”
देखे विडियो:
इसके बाद वे खुद ही इसका अर्थ बताते हुए कहते हैं, “Wonderful Instrument For Enjoy”—यानी पत्नी आनंद के लिए एक अद्भुत खिलौना। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर कई लोगों को असहज कर रही है।
पति-पत्नी के अर्थ पर भी दी व्याख्या
आगे वीडियो में वे भारतीय संस्कृति का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि हिन्दू धर्म में ‘पत्नी’ वह होती है जो पति के साथ यज्ञ में सहभागी बने।
यह भी पढ़े:- UP Birth Certificate Rules: आधार कार्ड नहीं चलेगा जन्म प्रमाण के रूप में, जानें क्या
वे कहते हैं- “हमारे यहां पत्नी हनीमून मनाने के लिए नहीं होती, हमारे यहां तो मून हमेशा हनी रहता है। हमारे यहां नारी भोग नहीं, योग के लिए होती है।”
हालांकि कई यूज़र्स यह भी दावा कर रहे हैं कि वीडियो एडिटेड लगता है, इसलिए पूरे मामले की सत्यता स्पष्ट नहीं है।
पहले भी विवादों में रहे हैं रामभद्राचार्य
रामभद्राचार्य के बयानों को लेकर पहले भी विवाद खड़े हो चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि “इस्लाम में महिलाओं की दुर्दशा है और उन्हें 25-25 बच्चे जन्म देने पड़ते हैं।” उस बयान पर भी उनकी तीखी आलोचना हुई थी। फिलहाल, WIFE वाले वीडियो को लेकर सामाजिक और राजनीतिक वर्ग में चर्चाएं तेज हैं।



