Friday, March 27, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2026 में नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर रहमान,विवाद के बाद BCCI का फैसला; KKR को मिलेगा रिप्लेसमेंट का मौका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आईपीएल 2026 को लेकर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के मुद्दे के तूल पकड़ने के बाद उनकी भागीदारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा मुस्तफिजुर को खरीदने पर कई धर्मगुरुओं और राजनीतिक नेताओं ने कड़ा विरोध जताया। यहां तक कि फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान को लेकर भी तीखी टिप्पणियां की गईं।

विवाद बढ़ने के साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर दबाव बना और अब बोर्ड ने इस मामले में स्पष्ट फैसला ले लिया है। BCCI ने पुष्टि की है कि मुस्तफिजुर रहमान आगामी आईपीएल सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे। बोर्ड ने KKR को निर्देश दिया है कि वह बांग्लादेशी गेंदबाज को रिलीज करे।

इसके साथ ही BCCI ने KKR को यह विकल्प भी दिया है कि वे मुस्तफिजुर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज में रुचि दिखाई थी। वह इस ऑक्शन में बिकने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी थे।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एएनआई से बातचीत में कहा, “हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए बोर्ड ने KKR को निर्देश दिया है कि वे अपने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करें। साथ ही, यदि फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट चाहती है तो BCCI इसकी अनुमति देगा।”

यह भी पढ़े:-जैसे कश्मीरी पंडितों को निकाला गया, वैसे ही बंगाल में…ममता सरकार पर बरसे मिथुन चक्रवर्ती

गौरतलब है कि मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने पहली बार खरीदा था। वह अब तक आईपीएल में पांच अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 65 मैचों में 65 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने शाहरुख खान से फ्रेंचाइजी के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी। वहीं भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम ने इस फैसले की तीखी आलोचना की। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भी इस मामले पर कड़ी टिप्पणी की थी।

अब BCCI के फैसले के बाद साफ हो गया है कि मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 में मैदान पर नजर नहीं आएंगे, जबकि KKR को अपनी टीम में नया विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles