भाजपा-कांग्रेस की ‘AI वाली लड़ाई’ सड़कों पर… -पथराव; कई घायल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट’ के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन की गूंज अब इंदौर तक पहुंच गई है। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर प्रदर्शन हुआ, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गया। इस झड़प में दो पत्रकारों समेत कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस दफ्तर की ओर कूच, फिर टकराव

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इंदौर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया।

दूसरी ओर, कांग्रेस को पहले ही इसकी सूचना मिल चुकी थी कि भाजयुमो कार्यकर्ता घेराव करने आ सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भी अपने कार्यकर्ताओं और पार्षदों को कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए।

जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पथराव शुरू हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।

कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात

पथराव में दो पत्रकारों सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। दोनों दल एक-दूसरे पर पहले पथराव करने का आरोप लगा रहे हैं।

दिल्ली से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

यह भी पढ़े:- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बड़ी राहत: जाने कब से लागू होगा 10% टैरिफ

इस मामले में चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

बीजेपी का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रदर्शन को ‘देशद्रोह’ करार दिया है और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस तरह के प्रदर्शन से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा है। बीजेपी नेताओं ने सीधे तौर पर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।

सीएम मोहन यादव का बयान

मोहन यादव ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब देश वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है, तब इस तरह का प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने की मांग की।

फिलहाल इंदौर में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ‘AI वाली लड़ाई’ अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर सड़कों पर टकराव का रूप ले चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles