Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मदीना से 180 यात्रियों को लेकर हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग- सभी सुरक्षित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 058 में बम की धमकी का अलर्ट मिलने के बाद विमान में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से प्लेन को मंगलवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी रूप से उतारना पड़ा। विमान में 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने के बाद तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी गई। एटीसी ने सतर्कता बरतते हुए विमान को अहमदाबाद डायवर्ट करने का आदेश दिया।

अहमदाबाद के डीसीपी अतुल कुमार बंसल ने बताया कि हैदराबाद एयरपोर्ट को फ्लाइट के संबंध में एक धमकी भरा ईमेल मिला था। प्रारंभिक जांच में किसी यात्री की संदिग्ध गतिविधि का पता नहीं चला है। पुलिस, CISF, NDRF और अन्य एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए।

यह भी पढ़े:- विधि के चेहरे पर उड़ेली थी चाय, अब डुबोकर मारा;जलन में चार बच्चों की हत्या

विमान की प्रारंभिक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, हालांकि बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी विशेषज्ञ फ्लाइट की गहन जांच जारी रखे हुए हैं। अधिकारियों ने साफ किया कि पूरी तरह संतुष्ट होने तक विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्लाइट को “सुरक्षा कारणों से अहमदाबाद डायवर्ट किया गया और सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।” सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल में सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles