न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय सेना ने 67वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC-Tech) पुरुष कोर्स के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 350 पदों पर इंजीनियरिंग स्नातकों की नियुक्ति की जाएगी। देश सेवा का जज्बा रखने वाले पुरुष और महिला उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता: संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में स्नातक या अंतिम वर्ष के छात्र। अंतिम वर्ष के छात्र को अक्टूबर 2026 तक डिग्री प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: 20 से 27 वर्ष के बीच।
आवेदन प्रक्रिया और तिथियां
- आवेदन की शुरुआत: 7 जनवरी 2026
- अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2026, दोपहर 3:00 बजे तक
- आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
- बिना लिखित परीक्षा: इस भर्ती की खासियत यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
- शॉर्टलिस्टिंग: इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़े:- 1 फरवरी को ही पेश हो आम बजट…रविवार के सस्पेंस के बीच
- SSB इंटरव्यू: शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को 5 दिन के SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं।
- मेडिकल टेस्ट: इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का सैन्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
प्रशिक्षण और करियर
सफल उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई में 49 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। भारतीय सेना में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के ऑफिसर्स को अत्याधुनिक तकनीक और हथियारों के साथ काम करने का अवसर मिलता है।
सुझाव: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें ताकि आवेदन में कोई गलती न हो।



