स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज मंगलवार, 9 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने जीती थी, जबकि भारत ने वनडे सीरीज पर कब्जा किया था। ऐसे में टी20 सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियाँ भी इसी के साथ तेज हो जाएंगी।
जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं पहला टी20 मुकाबला—वो भी बिल्कुल फ्री में।
IND vs SA 1st T20I: मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 9 दिसंबर को खेला जाएगा।
पहला टी20 मैच कहाँ होगा?
IND vs SA का पहला टी20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित होगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच शुरू होने का समय: शाम 7:00 बजे (IST), टॉस: शाम 6:30 बजे, इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम संभालेंगे।
यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
IND vs SA T20 Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगा। यहां आपको हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा।
IND vs SA 1st T20I Live Streaming: ऑनलाइन कहां देखें?
इस मुकाबले की लाइवस्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप और हॉटस्टार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
हॉटस्टार पर भी मल्टी-लैंग्वेज कमेंट्री का विकल्प मिलेगा।
IND vs SA Match Free में कैसे देखें?
यदि आप यह मैच फ्री में टीवी पर देखना चाहते हैं, तो आपके पास DD Free Dish होना चाहिए। DD Sports चैनल पर सभी भारतीय घरेलू मैचों का लाइव टेलीकास्ट बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध रहता है।
इसके अलावा मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट और लाइव स्कोर के लिए आप किसी भी प्रमुख स्पोर्ट्स न्यूज पोर्टल या लाइव स्कोर सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।



