Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: केएल राहुल ने रचा इतिहास, सुनील गावस्कर के क्लब में हुए शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारतीय सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। चौथे टेस्ट के पहले दिन राहुल ने न सिर्फ इस सीरीज में 400 से अधिक रन पूरे किए, बल्कि इंग्लैंड में बतौर ओपनर 1000 टेस्ट रन का बड़ा आंकड़ा भी पार कर लिया। इसके साथ ही वह महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर के विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं।

केएल राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर बतौर ओपनर 23 पारियों में 1000+ रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं।जबकि सुनील गावस्कर ने 1971 से 1986 के बीच 28 पारियों में 1152 रन बनाए थे।

इंग्लैंड में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा टेस्ट रन (भारतीय खिलाड़ी)

खिलाड़ी रन पारियां शतक वर्ष
सुनील गावस्कर 1152 28 4 1971–1986
मुरली विजय 1013 24 3 2014–2024
केएल राहुल 1005+ 23 4 2014–2025

इस सीरीज की 7 पारियों में 421 रन बनाकर केएल राहुल ने एक और मील का पत्थर छू लिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ एक ही सीरीज में 400 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर ने 1979 में 542 रन बनाए थे। वहीँ मुरली विजय ने 2024 में 402 रन बनाए थे। आपको बतादें कि अभी सीरीज में एक टेस्ट और बचा है, जिससे राहुल के पास तीन और पारियों का मौका रहेगा। यदि वह 542 रन का आंकड़ा पार कर लेते हैं तो वह इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर बन जाएंगे।

आपको बतादें कि चौथे टेस्ट में राहुल की पारी ठोस शुरुआत लेकिन अर्धशतक से चूक गए |मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की।राहुल ने 98 गेंदों में 46 रन बनाए और क्रिस वोक्स की गेंद पर जैक क्रॉली के हाथों कैच होकर पवेलियन लौटे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles