Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यात्री सुविधा और सुरक्षा में वृद्धि:महामना एक्सप्रेस को मिलेगा एलएचबी कोचों का अपग्रेड, यात्रा होगी और भी आरामदायक

सर्वोदय/लखनऊ:- उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रियों की यात्रा को सुखद, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आगामी 29 मार्च 2025 से वाराणसी जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22417/22418 महामना एक्सप्रेस को उच्चीकृत (अपग्रेड) किया जाएगा। इस ट्रेन के रैक को अब आधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोचों के साथ संचालित किया जाएगा।
महामना एक्सप्रेस का अपग्रेडेशन:
उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में संरचनात्मक परिवर्तन किए हैं। अब ट्रेन के सभी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) कोचों को LHB कोचों में बदला जा रहा है, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, कोचों की संख्या भी बढ़ाकर 22 की जा रही है, जिसमें 8 स्लीपर, 4 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 1 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, 2 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 4 सामान्य श्रेणी, 1 रसोइयान, 1 SLRD और 1 जेनरेटर कोच शामिल होंगे।
गाड़ी संख्या 22417/22418 महामना एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की पहली महामना श्रेणी की ट्रेन है, जिसे 22 जनवरी 2016 को भारत के प्रधानमंत्री, माननीय श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी जंक्शन से हरी झंडी दी गई थी। यह ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है और अपने रास्ते में गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़, सुलतानपुर और जौनपुर सिटी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करती है।


LHB कोचों की विशेषताएँ और लाभ:
LHB कोचों को आधुनिक तकनीक से डिज़ाइन किया गया है, जो यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करते हैं। इनके प्रमुख लाभों में शामिल हैं:
सुरक्षा में वृद्धि: LHB कोच टेलिस्कोपिक टक्कर अवशोषण तकनीक से लैस होते हैं, जिससे दुर्घटना के समय झटकों का प्रभाव कम होता है।
उच्च गति क्षमता: ये कोच 160 किमी/घंटा तक की गति से चल सकते हैं, जिससे यात्रा का समय कम होता है।
अधिक आरामदायक यात्रा:LHB कोचों में बड़े खिड़कियाँ, बेहतर वेंटिलेशन और उन्नत सस्पेंशन सिस्टम होता है, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक होती है।


कम ध्वनि और झटके: ICF कोचों की तुलना में LHB कोचों में ध्वनि और कंपन कम होते हैं, जिससे यात्रियों को शांतिपूर्ण यात्रा का अनुभव मिलता है।
अधिक वहन क्षमता: LHB कोच हल्के होते हैं और इनमें अधिक यात्रियों को समायोजित करने की क्षमता होती है।
लंबी आयु: इन कोचों की आयु ICF कोचों की तुलना में अधिक होती है, जिससे रखरखाव की लागत कम होती है।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर सुधार और वृद्धि की दिशा में काम कर रहा है। महामना एक्सप्रेस में किए गए LHB कोचों के अपग्रेडेशन से यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएँ प्राप्त होंगी और उनकी यात्रा का अनुभव और भी सुगम एवं आरामदायक होगा। उक्त जानकारी कुलदीप तिवारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, उत्तर रेलवे, लखनऊ ने दी |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles