Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो मुझसे आवास पर संपर्क करें, जेल भेजूंगा” – डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बीकेटी ब्लॉक की उसरना पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल को बिहार के मोतिहारी से वर्चुअली संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए कहा —“अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगता है, तो सीधे मेरे सरकारी आवास पर संपर्क करें। दोषी पाए जाने पर उसे जेल भेजा जाएगा।”

भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प लेने की अपील

डिप्टी सीएम ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि “सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पाने के लिए कोई भी रिश्वत नहीं देगा और न ही किसी को देने देगा।”

यह भी पढ़े:- ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर राहुल गांधी को बड़ी राहत, संभल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों या कर्मचारियों को सख्त सजा दी जाएगी।”

ग्राम चौपाल में सुनीं जनता की शिकायतें

ग्राम चौपाल में डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उसरना गांव के निवासी साहब बख्श सिंह ने शिकायत की कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र नहीं मिला है।
अधिकारियों ने मौके पर ही उन्हें स्वीकृति पत्र सौंपा। इसी तरह पेंशन योजना से वंचित लाभार्थियों का ऑनलाइन आवेदन तत्काल कराया गया।

“हर माह एक दिन चलाएं गांव में सफाई अभियान”

मौर्य ने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से अपील की कि वे “हर महीने एक दिन सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाएं। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।”

उन्होंने बताया कि “प्रदेश में अब तक 1.63 लाख ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है और एक करोड़ से अधिक ग्रामीण इनमें शामिल हुए हैं। करीब 5.73 लाख समस्याओं का निस्तारण इन चौपालों के माध्यम से किया गया है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

ग्राम चौपाल में डीडीओ अजीत सिंह, पीडी विकास, डीसी मनरेगा सुशील सिंह, बीडीओ पूजा पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि चंद्रिका सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान गांव में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles