Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का कायल हूं” – वेस्टइंडीज दिग्गज गॉर्डन ग्रीनिज ने की खुलकर तारीफ, बोले- हाइलाइट्स देख कर भी हो गया फैन

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वेस्टइंडीज क्रिकेट के महानतम सलामी बल्लेबाजों में से एक गॉर्डन ग्रीनिज ने हाल ही में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की बल्लेबाजी शैली की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पंत का खेलने का तरीका उन्हें बेहद आकर्षक लगता है, भले ही उन्होंने सिर्फ हाइलाइट्स ही देखे हों।

विराट कोहली और ऋषभ पंत हैं ग्रीनिज के फेवरेट

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब ग्रीनिज से पूछा गया कि वे हाल में किस खिलाड़ी को देखना पसंद करते हैं, तो उन्होंने दो भारतीय सितारों का नाम लिया –“विराट कोहली। और ऋषभ पंत, हालांकि मैंने पंत की सिर्फ हाइलाइट्स देखी हैं।” कोहली के रिटायरमेंट के बाद ग्रीनिज अब पंत की बैटिंग से प्रभावित नजर आते हैं।

“साहसी खिलाड़ी है पंत” – ग्रीनिज

ग्रीनिज ने पंत के खेलने के अंदाज़ की तारीफ करते हुए कहा –“अगर उसका तरीका काम करता है, तो बहुत अच्छा है। अगर नहीं, तो जाहिर है टीम को निराशा होगी। लेकिन उसे इस तरह खेलना पसंद है और वो इसी में सहज महसूस करता है।”
उन्होंने पंत की हेडिंग्ले टेस्ट की एक खास घटना को याद करते हुए कहा कि –“जब उसने बेन स्टोक्स की गेंद को आगे आकर सिर के पीछे खेला, तो कमेंटेटर हैरान रह गए। वो शून्य पर था, फिर भी उसने ऐसा शॉट मारा। कुछ खिलाड़ी दूसरों से ज्यादा साहसी होते हैं – पंत उन्हीं में से एक है।”

क्यों खास है गॉर्डन ग्रीनिज की यह टिप्पणी?

गॉर्डन ग्रीनिज का क्रिकेट जगत में एक बड़ा नाम है। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 100+ टेस्ट और 128 वनडे खेले। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ग्रीनिज शायद ही कभी मौजूदा खिलाड़ियों पर टिप्पणी करते हैं। ऐसे में उनकी तरफ से ऋषभ पंत की तारीफ आना, पंत की अंतरराष्ट्रीय पहचान और शैली की बड़ी मान्यता है।

ऋषभ पंत: चोट के बाद दमदार वापसी

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद पंत एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में छा गए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली, खासकर टेस्ट क्रिकेट में, उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles