न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- श्री रामनवमी के अवसर पर सर्राफा बाजार में राहत देखने को मिली है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, 24 कैरेट सोना घटकर 1,43,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले इसकी कीमत 1,46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, यानी इसमें 2,490 रुपये की कमी आई है।
अलग-अलग कैरेट के सोने का ताजा भाव
आज के कारोबार में अन्य कैरेट के सोने के दाम भी नीचे आए हैं—
- 23 कैरेट: 1,43,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: 1,31,643 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट: 1,07,786 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट: 84,073 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव अब 2,25,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है, जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 2,34,814 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस तरह इसमें 9,114 रुपये की गिरावट आई है।
महीनेभर में बड़ी गिरावट
अगर मार्च महीने की शुरुआत से तुलना करें तो सोने की कीमतों में अब तक 23,756 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आ चुकी है। वहीं, चांदी भी 64,148 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।
क्यों गिर रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर की मजबूती के चलते सोने की मांग पर असर पड़ा है। वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ऐसे में निवेशक सोने से हटकर डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं के दाम पर दबाव बना हुआ है।



