Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: गिरफ्तार सह-मालिक अजय गुप्ता का दावा-“मैं तो सिर्फ पार्टनर, सारी जिम्मेदारी लूथरा बंधुओं की”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- गोवा के रोमियो लेन स्थित बिर्क नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस ने आरोपी सह-मालिक अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी था। गिरफ्तारी के बाद गुप्ता का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उसने पूरे मामले की जिम्मेदारी क्लब मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पर डाल दी है। गुप्ता का कहना है कि वह सिर्फ एक साझेदार है और घटना की जानकारी उसे नहीं थी।

25 लोगों की गई थी जान

शनिवार रात बिर्क नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में क्लब के 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल थे। शुरुआती जांच में आग का कारण सिलेंडर विस्फोट बताया गया था, लेकिन चश्मदीदों और अन्य सबूतों के आधार पर यह भी सामने आया है कि आग की शुरुआत इलेक्ट्रिक पटाखों से हो सकती है।

लूथरा बंधु हादसे के कुछ घंटे बाद ही देश छोड़कर भागे

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा अग्निकांड के कुछ ही घंटों के भीतर थाईलैंड फरार हो गए। दोनों की तलाश में अब पुलिस इंटरपोल की मदद ले रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्हें भारत वापस लाने के लिए पुलिस ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाना चाहती है।

अब तक की पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने क्लब के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है:

  • राजीव मोदक (मुख्य महाप्रबंधक)
  • विवेक सिंह (महाप्रबंधक)
  • राजीव सिंहानिया (बार मैनेजर)
  • रियांशु ठाकुर (गेट मैनेजर)
  • भरत कोहली (दिल्ली से गिरफ्तार कर्मचारी)

लूथरा बंधुओं और कार्यक्रम आयोजकों पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

तीन वरिष्ठ सरकारी अधिकारी निलंबित

गोवा सरकार ने लापरवाही के आरोप में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया है। इनमें शामिल हैं- पंचायत निदेशक (2023 में क्लब को अनुमति देने में भूमिका),दक्षिण गोवा के कलेक्टर,दमकल एवं आपात सेवाओं के उप निदेशक, फॉरेंसिक लैब के निदेशक (जांच पैनल में शामिल) सरकार द्वारा गठित जांच पैनल एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंप देगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles