न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- गोवा के लोकप्रिय बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी भीषण आग ने 25 लोगों की जान ले ली। हादसे की जांच फिलहाल जारी है, वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने घटना की भयावहता को और स्पष्ट कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग ‘महबूबा-महबूबा’ गाने पर कैबरे डांस का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक क्लब की छत में आग भड़क उठती है और कुछ ही सेकंड में पूरी जगह धुएं और लपटों से भर जाती है।
डांसर ने बताया—“किस्मत से बच गई जान”
कजाक मूल की प्रोफेशनल कैबरे डांसर क्रिस्टीना, जो हादसे के समय अपनी दूसरी प्रस्तुति दे रही थीं, ने बताया कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। क्रिस्टीना ने कहा—
गोवा के नाइट क्लब में जब आग भड़की… ये छत से शुरू हुई और कुछ सेकेंड के भीतर ही पूरे क्लब को अपनी आग़ोश में ले लिया। 25 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। pic.twitter.com/MYrhPOKuqo
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) December 7, 2025
“मैं अचानक रुक गए म्यूजिक से हैरान थी। छत से चिंगारियां दिखीं और फिर आग फैल गई। मैं कांप रही थी, रो रही थी और बस भागने का रास्ता ढूंढ रही थी। बड़ी किस्मत से मेरी जान बची।”
तीन अधिकारी निलंबित, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
अग्निकांड के बाद पुलिस ने नाइटक्लब के मालिक सौरभ लूथरा और जनरल मैनेजर विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोवा सरकार ने क्लब को 2023 में संचालन की अनुमति देने में कथित लापरवाही के आरोप में तत्कालीन पंचायत निदेशक सहित तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
मृतकों की पहचान पूरी—20 कर्मचारी, 5 पर्यटक
सरकार ने पुष्टि की है कि इस आग में मारे गए सभी 25 लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 20 नाइटक्लब के कर्मचारी और 5 पर्यटक थे।
पर्यटकों की पहचान:
- दिल्ली के चार पर्यटक: सरोज जोशी, अनीता जोशी, कमला जोशी और विनोद कुमार
- कर्नाटक: इशाक (जिसकी पहचान उसके पिता एम. डी. हुसैन ने की)
कर्मचारियों की राज्यवार सूची:
- उत्तराखंड: जितेंद्र सिंह, सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमित नेगी, मनीष सिंह
- नेपाल: चूर्ण बहादुर पुन, विवेक कटवाल, सबिन, सुदीप
- झारखंड: मोहित, प्रदीप महतो, बिनोद महतो
- असम: मनोजित मल, राहुल तांती, दिगंबर पातिर
- महाराष्ट्र: डोमिनिक, मनोज जोरा
- उत्तर प्रदेश: रोहन सिंह, सुनील कुमार
- पश्चिम बंगाल: सुभाष छेत्री



