Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा में 3 नाबालिग लड़कियों से रेप, बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया; फिर होटल में की हैवानियत

गोवा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. तीन नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. आरोपियों ने ईद और जन्मदिन पार्टी के बहाने लड़कियों को होटल में बुलाया और फिर रेप किया.

गोवा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक साथ तीन नाबालिग लड़कियों का रेप हुआ है. आरोपियों ने ईद और बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़कियों को होटल में बुलाया था और फिर वहीं उनके साथ रेप किया. गोवा पुलिस के मुताबिक, रेप कांड में आरोपी और पीड़ित सभी लोग दोस्त हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक होटल में ईद और बर्थडे पार्टी करने के लिए रूम बुक किए थे. सभी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए होटल पहुंचे थे. तभी मौके का फायदा उठाकर दोस्तों ने अपनी ही दोस्तों को हवस का शिकार बना लिया. रेप पीड़ितों की उम्र 15 साल, 13 साल और 11 साल है. पुलिस ने पाक्सो एक्ट और रेप का मामल दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़कियां और आरोपी पहले से ही एक दूसरे को पहले से जानते थे और दोस्त थे. आरोपियों ने ईद और बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़कियों को एक होटल में बुलाया था.

ईद और बर्थडे पार्टी के नाम पर होटल में बुलाया

इस पार्टी में शामिल होने के लिए तीनों नाबालिग लड़कियों को बुलाया गया, लेकिन यह उत्सव जल्द ही एक भयावह अपराध में बदल गया. पुलिस का कहना है कि होटल के कमरे में लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया. घटना की सूचना मिलते ही गोवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ईद और बर्थडे पार्टी के नाम पर एक होटल में कमरा बुक किया था.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) और बलात्कार के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को सबूत के तौर पर इकट्ठा किया है. मामले की जांच जारी है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles