Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“हर महिला के खाते में 14 जनवरी को आएंगे 30 हजार रुपये” – प्रचार थमने से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने महिलाओं और किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं।

तेजस्वी यादव ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है, अब वोट परिवर्तन का है। उन्होंने दावा किया कि जनता पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये डालने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा, एक साल का मानदेय हम एकमुश्त माताओं-बहनों के खाते में डालेंगे।

तेजस्वी यादव ने जीविका दीदी के लिए भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उनका मानदेय 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक कैडर को 2 हजार रुपये प्रति माह, 5 लाख रुपये का बीमा कवर और ब्याज माफी देने की बात कही।

यह भी पढ़े:- वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया से वापस ले ली जाएगी ट्रॉफी, जानिए

इसके अलावा तेजस्वी ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग उनके गृह जनपद से 70 किलोमीटर के दायरे में ही किया जाएगा।

किसानों के लिए भी उन्होंने बड़ी घोषणाएं कीं -“धान पर प्रति क्विंटल 300 रुपये बोनस और गेहूं पर 400 रुपये बोनस दिया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि पैक्स प्रतिनिधियों को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा और उनके प्रबंधकों को मानदेय देने पर भी विचार किया जाएगा।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, बीजेपी ने अब तक कोई काम नहीं किया। जो करना चाहता है, उसे भी नहीं करने देती।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। प्रचार का शोर 4 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की सटीक तारीख (14 जनवरी) का ऐलान कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles