लाइफस्टाइल/सर्वोदय:– बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रवीना टंडन एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज़ से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, और जब बात स्टाइल और आत्मविश्वास की हो, तो रवीना का जवाब नहीं।
दिल जीत ले गया रवीना का लुक
हाल ही में एक इवेंट के दौरान रवीना ने डार्क कलर की स्टाइलिश ड्रेस में शिरकत की, जिसमें वह बेहद एलीगेंट और ग्रेसफुल नजर आईं। इस लुक को उन्होंने गहरे रंग की लिपस्टिक, न्यूड मेकअप और सटल एक्सेसरीज़ के साथ कंप्लीट किया। कैमरे के सामने जब उन्होंने पोज़ दिए तो वहां मौजूद हर कोई उनकी अदा और आत्मविश्वास का कायल हो गया।
सोशल मीडिया पर मचा तहलका
जैसे ही रवीना की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूज़र ने लिखा, “52 की उम्र में इतनी खूबसूरती? रवीना तो अब भी यंग स्टार्स को टक्कर दे रही हैं!”
वहीं एक और ने कमेंट किया, “रवीना मैम, आप वक्त को मात दे रही हैं। ये जवानी का नूर कहां से आता है?”
‘मस्त मस्त गर्ल’ आज भी उतनी ही ‘मस्त’
90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों से लेकर ओटीटी पर अपनी दमदार वापसी तक, रवीना टंडन ने हर दौर में खुद को साबित किया है। चाहे बात ‘मोहरा’ की मस्त मस्त गर्ल की हो या वेब सीरीज ‘आरण्यक’ में उनकी गंभीर भूमिका की, वह हर रोल में जान डाल देती हैं।
फिटनेस और फैशन दोनों में मिसाल
रवीना न केवल अपने अभिनय बल्कि फिटनेस और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नियमित रूप से फिटनेस वीडियोज़ और स्टाइल अपडेट्स शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस को लगातार प्रेरित करते हैं।



