Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में मानसून की एंट्री: झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं — बुधवार को आखिरकार मानसून ने उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि “मानसून ने बुधवार को यूपी में सोनभद्र जिले से प्रवेश किया है। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है।” वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, और मिर्जापुर जैसे जिलों में मानसूनी बारिश का असर दिखने लगा है। आने वाले दिनों में यह असर पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने इन  जिलों में भारी वर्षा का अनुमान जताया है जिनमे सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित इनसे सटे ग्रामीण व शहरी इलाके शामिल है |

मौसम विभाग ने इन जिलों में मेघगर्जन, तेज़ हवाओं और बिजली गिरने की संभावनाओं के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिनमे जनपद प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, संत कबीर नगर, बस्ती, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच सहित अन्य पूर्वांचल के जिले शामिल है |

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ तेज़ बारिश होने के आसार हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles