कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है बड़ा तोहफा, जुलाई 2025 से 4% तक बढ़ सकता है महंगाई भत्ता (DA)

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- मोदी सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद DA दर मौजूदा 55% से बढ़कर 59% हो जाएगी।

यह फैसला AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के हालिया आंकड़ों के आधार पर लिया जा रहा है, जिसमें बीते महीनों में लगातार इजाफा देखने को मिला है।

महंगाई भत्ता कैसे तय होता है?

DA का कैलकुलेशन AICPI-IW के 12 महीनों के औसत पर आधारित होता है। मई 2025 में यह इंडेक्स 0.5% की बढ़त के साथ 144 पर पहुंच गया है।

  • मार्च 2025 – 143
  • अप्रैल 2025 – 143.5
  • मई 2025 – 144

अगर जून में यह आंकड़ा 144.5 तक पहुंचता है, तो 12 महीने का औसत 144.17 होने की संभावना है। 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के अनुसार यह एवरेज DA रेट को 58.85% तक ले जाता है, जिसे सरल गणना के बाद 59% माना जा सकता है।

DA में बढ़ोतरी कब होगी लागू? यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अगस्त से अक्टूबर 2025 के बीच, त्योहारी सीजन के आसपास होने की संभावना है।

सरकार साल में दो बार – जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते की समीक्षा करती है। पिछली बार भी सरकार ने सितंबर-अक्टूबर में ही इसकी घोषणा की थी, ताकि दिवाली बोनस के रूप में कर्मचारियों को राहत दी जा सके। यह संभवतः 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम DA संशोधन होगा, क्योंकि इसकी अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है।

हालांकि सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा 2025 की शुरुआत में कर दी थी, लेकिन फिलहाल इसकी प्रक्रिया में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई है। सरकार को अब तक चेयरमैन और मेंबर्स की नियुक्ति करनी बाकी है।

इस संभावित वृद्धि से देशभर में 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles