न्यूज़ डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Donald Trump ने Iran को लेकर तीखी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान पर और भी बड़े हमले कर सकता है और जरूरत पड़ने पर नए टारगेट भी शामिल किए जाएंगे।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज ईरान पर बहुत जोरदार हमला होगा।” उन्होंने ईरान को “मिडिल ईस्ट का लूजर” बताते हुए कहा कि उसके बर्ताव के कारण उन समूहों और इलाकों को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिन पर पहले विचार नहीं किया गया था।
ईरान ने कहा- सरेंडर नहीं करेंगे
ट्रंप की यह प्रतिक्रिया उस बयान के बाद आई है जिसमें ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने कहा था कि उनका देश कभी भी Israel और अमेरिका के सामने सरेंडर नहीं करेगा।
पेजेशकियन ने सरकारी टीवी पर प्रसारित भाषण में खाड़ी क्षेत्र के पड़ोसी देशों से हमलों को लेकर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि तेहरान अब पड़ोसी देशों को तब तक निशाना नहीं बनाएगा जब तक उन पर पहले हमला न किया जाए।
ट्रंप ने माफी को बताया दबाव का परिणाम
ट्रंप ने अपने पोस्ट में ईरानी राष्ट्रपति की माफी का जिक्र करते हुए कहा कि यह अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों का परिणाम है।
उन्होंने दावा किया कि ईरान अब क्षेत्र में दबदबा बनाने वाला देश नहीं रहा और उसे “मिडिल ईस्ट का बुली” नहीं बल्कि “मिडिल ईस्ट का लूजर” कहा जा सकता है।
विशेषज्ञों ने जताई चिंता
इस बीच अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ Yan Xuetong ने चेतावनी दी है कि मौजूदा हालात वैश्विक राजनीति के लिए चिंताजनक संकेत हैं।
यह भी पढ़े:- रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका को भारत का करारा जवाब, कहा– किसी की इजाजत की
उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन की नीतियों के तहत भविष्य में अन्य देशों के साथ भी टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार पिछले एक साल में कई देशों पर सैन्य कार्रवाई हुई है और अब ईरान को निशाना बनाया जा रहा है।
वैश्विक व्यवस्था पर भी उठे सवाल
येन श्वेतोंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ऐसे संस्थागत ढांचे और नियमों की जरूरत है जो देशों की संप्रभुता की सुरक्षा को सिर्फ सिद्धांत नहीं बल्कि व्यवहार में भी सुनिश्चित कर सकें।
उनके अनुसार इस दिशा में क्षेत्रीय सहयोग सबसे व्यावहारिक पहला कदम हो सकता है।



