नई दिल्ली/सर्वोदय:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में संपन्न हुई। इस बैठक की खास बात यह रही कि इसमें विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पीएम मोदी के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा की। चाय पर हुई इस अनौपचारिक बातचीत ने राजनीतिक गलियारों में नई सियासी ऊर्जा भर दी है।
Developed India 2047 पर हुई चर्चा
दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज नीति आयोग की एक अहम बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह बैठक आयोजित की गई. इस मीटिंग में विपक्षी पार्टियों के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की थी, जिनके साथ पीएम मोदी चाय पर चर्चा करते नजर आए| बैठक का मुख्य एजेंडा था “विकसित भारत @2047” की रणनीति पर चर्चा। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी राज्यों से आग्रह किया कि वे केंद्र के साथ मिलकर तेजी से विकास की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा, “अगर केंद्र और राज्य मिलकर काम करें, तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं है।”
PM Modi की विपक्षी मुख्यमंत्रियों संग चाय पर चर्चा
बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चाय पर अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान कई दिलचस्प और आत्मीय पल कैमरे में कैद हुए। बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल थे:
- हेमंत सोरेन (झारखंड)
- भगवंत मान (पंजाब)
- रेवंत रेड्डी (तेलंगाना)
- एम.के. स्टालिन (तमिलनाडु)
- एन. चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश)
- कोनराड संगमा (मेघालय)
प्रधानमंत्री मोदी और इन नेताओं के बीच गर्मजोशी से मुलाकात होती देखी गई, जिसने एक सकारात्मक राजनीतिक संकेत दिया।
तस्वीरों में दिखा सियासी सौहार्द
नीति आयोग की इस बैठक से सामने आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें पीएम मोदी विपक्षी नेताओं से हंसते-हंसाते बात करते नजर आए। खासकर एमके स्टालिन और चंद्रबाबू नायडू के साथ उनकी बातचीत राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि दोनों नेता हाल ही में भाषा विवाद को लेकर चर्चा में रहे थे।
पीएम मोदी का संदेश: “हर राज्य से एक पर्यटन स्थल विकसित करें”
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी सुझाव दिया कि हर राज्य में कम से कम एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल विकसित किया जाए। इससे स्थानीय रोजगार में बढ़ोतरी होगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।



