हरियाणा/सर्वोदय:-हरियाणा के सोनीपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल में ले जाता दिख रहा है। लेकिन सिक्योरिटी की मुस्तैदी ने उसकी ये ‘फिल्मी’ चाल पकड़ ली।
कैसे हुआ खुलासा?
जानकारी के मुताबिक, छात्र जब सूटकेस लेकर हॉस्टल में दाखिल हो रहा था, तभी लड़की के मुंह से अचानक चीख निकल गई। आवाज सुनते ही सिक्योरिटी गार्ड्स को शक हुआ और उन्होंने सूटकेस खोलने का फैसला लिया। जैसे ही सूटकेस खोला गया, सभी हैरान रह गए—क्योंकि उसमें कपड़े नहीं बल्कि एक लड़की छिपी हुई थी।
वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिला सुरक्षाकर्मी सूटकेस खोल रही हैं और उसमें से एक लड़की को बाहर निकालते हुए दिखाई दे रही हैं। लड़की की पहचान को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि वह यूनिवर्सिटी की छात्रा है या बाहर से आई थी।
कॉलेज प्रशासन और सोशल मीडिया पर हलचल
इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर लोग इस ‘आशिक़ मिज़ाज’ छात्र की हरकत को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।



