Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैभव सूर्यवंशी का शतक बना ऑस्ट्रेलिया के लिए काल,शतक से रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला पारी और 58 रनों से अपने नाम कर लिया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें 243 रन पर समेट दिया। स्टीवन होगन ने जरूर 92 रनों की लड़ाकू पारी खेली, मगर अन्य बल्लेबाज बिखर गए। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

सूर्यवंशी-त्रिवेदी की जोड़ी ने किया कहर

जवाबी पारी में भारत की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन ओपनर वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी ने पारी को संभाल लिया। सूर्यवंशी ने सिर्फ 86 गेंदों में 113 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली|

यह भी पढ़े:– Aaj ka Rashifal 2 October 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वहीं वेदांत त्रिवेदी ने क्लासिकल अंदाज में 19 चौकों की मदद से 140 रन ठोंके।

इन दोनों की पारियों के चलते भारत ने 428 रन बनाए और 185 रनों की बढ़त हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी धराशायी

भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात्र 127 रन पर समेट दिया। इस प्रकार भारत ने यह मुकाबला पारी और 58 रनों से जीत लिया।

मैच का संक्षिप्त स्कोर:

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 पहली पारी: 243 रन
भारत अंडर-19 पहली पारी: 428 रन
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 दूसरी पारी: 127 रन
भारत अंडर-19 जीत: पारी और 58 रन से

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles