Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कफ सिरप केस में CM योगी का सपा पर कड़ा प्रहार, बोले– किसी को फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ेंगे

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- कफ सिरप से जुड़े अवैध कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार की कार्रवाई जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, कई लोग फातिहा पढ़ने जाएंगे, लेकिन सरकार ऐसी सख्त कार्रवाई करेगी कि किसी को फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ा जाएगा।

सीएम योगी ने बताया कि इस मामले में अब तक 77 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है और जांच लगातार जारी है।

उत्तर प्रदेश में कफ सिरप से मौत का कोई मामला नहीं: CM

मुख्यमंत्री ने सपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कफ सिरप से संबंधित एक भी मौत उत्तर प्रदेश में दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई वर्तमान सरकार ने की है, जबकि लाइसेंस देने का काम पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान हुआ था।

यह भी पढ़े:- देश में दो नमूने, एक दिल्ली और एक लखनऊ में: CM योगी का तीखा हमला, 

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि जिस कोडीन युक्त कफ सिरप की चर्चा हो रही है, उसका उत्पादन उत्तर प्रदेश में नहीं होता। इसका आवंटन सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा किया जाता है। यूपी में केवल स्टॉकिस्ट और होलसेलर हैं, जिन्होंने सिरप का गैरकानूनी डायवर्जन राज्य से बाहर किया।

332 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 136 फर्मों पर NDPS एक्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी में इस मामले में एफएसडीए विभाग पहले से कार्रवाई कर रहा था। अब तक 332 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा चुकी है और 136 फर्मों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। कुछ आरोपियों ने अदालत का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने यूपी सरकार की कार्रवाई को सही ठहराया।

उन्होंने कहा कि NDPS एक्ट के तहत आरोपियों को 10 से 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। साथ ही प्रदेशभर में एक हजार से अधिक कफ सिरप के नमूने अलग-अलग स्थानों से लिए गए हैं।

माफिया से किसके संबंध हैं, सब जानते हैं: योगी

सीएम योगी ने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि माफिया से किसके संबंध रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का बड़ा स्टॉकिस्ट शुभम अग्रवाल, अमित यादव का साझीदार रहा है और अमित यादव का संबंध समाजवादी पार्टी से है। मुख्यमंत्री ने सदन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उसकी एक तस्वीर का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सपा इस मामले में आरोपियों का बचाव कर रही है।

हालांकि मुख्यमंत्री के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और आरोपों को निराधार बताया। इस पर सीएम योगी ने कहा कि सच कड़वा होता है और आप लोग सच सुनने के आदी नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार को किसी से पूछकर कार्रवाई नहीं करनी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम जारी रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles