Tuesday, March 24, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा लगाकर चीफ जस्टिस बीआर गवई पर फेंका जूता

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश की सर्वोच्च अदालत में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने ‘सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा लगाते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंक दिया। यह घटना सोमवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुई, जब चीफ जस्टिस एक केस की सुनवाई कर रहे थे।

इस घटना को अंजाम देने वाला 60 वर्षीय व्यक्ति राकेश किशोर है, जो स्वयं एक वकील बताया जा रहा है। वह सुप्रीम कोर्ट में वकीलों और क्लर्कों को जारी होने वाला अधिकृत एंट्री कार्ड लेकर आया था। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है।

राकेश किशोर ने चीफ जस्टिस की बेंच की ओर जूता उछाल दिया। हालांकि जूता उन तक पहुंचने से पहले ही गिर गया और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़े:- Sharad Purnima 2025: आज है द्वियोगी सोमवारी शरद पूर्णिमा, जानिए… 

इस घटना पर CJI बीआर गवई ने बेहद संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:“मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं ऐसा आखिरी व्यक्ति हूं, जिसे इन सबका सामना करना पड़ा है।”

इसके बाद वह उसी केस की सुनवाई में बिना रुके लगे रहे, जिसे वह सुन रहे थे। अदालत में मौजूद कई वकीलों और पत्रकारों ने उनकी शांत और पेशेवर प्रतिक्रिया की सराहना की।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा इकाई मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी के पीछे की मंशा और पृष्ठभूमि को खंगाला जा रहा है। DCP (नई दिल्ली जिला) और सुप्रीम कोर्ट के DCP भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

डिस्क्लेमर:

इस समाचार में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया स्रोतों, प्रत्यक्षदर्शियों और आधिकारिक बयानों पर आधारित है। इसमें उल्लिखित घटनाओं, बयानों या आरोपों की पुष्टि सर्वोदय न्यूज़ द्वारा स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार प्रस्तुति है, न कि किसी संस्था, व्यक्ति या धर्म की छवि को ठेस पहुंचाना।

हम सभी पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी घटना या विवाद से संबंधित निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक पुष्टि और तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles