न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा समुद्री हमला सामने आया है। गुजरात के बंदरगाह की ओर आ रहे एक कार्गो जहाज पर Strait of Hormuz के पास मिसाइलों से हमला किया गया, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई।
बताया गया है कि यह जहाज थाईलैंड का झंडा लिए हुए कार्गो शिप “मयूरी नारी” था, जो Kandla Port के लिए रवाना हुआ था।
UAE से भारत आ रहा था जहाज
जानकारी के अनुसार यह 30,000 डेडवेट-टन का बल्क कैरियर जहाज Khalifa Port से भारत के गुजरात स्थित कांडला पोर्ट की ओर आ रहा था।
स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 4:10 बजे जहाज पर दो प्रोजेक्टाइल (संभावित मिसाइल) दागे गए, जो जहाज के पानी की लाइन के ऊपर लगे। इससे जहाज के पिछले हिस्से और इंजन रूम में विस्फोट हुआ और आग लग गई।
20 क्रू मेंबर बचाए गए
Royal Thai Navy के मुताबिक जहाज पर कुल 23 क्रू मेंबर सवार थे। 20 क्रू मेंबरों को बचा लिया गया उन्हें लाइफबोट के जरिए जहाज छोड़ना पड़ा| Royal Navy of Oman ने उन्हें बचाकर Khasab के तट पर पहुंचाया |बाकी 3 लोगों को निकालने की कोशिश जारी है
होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा खतरा
सूत्रों के अनुसार यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान ने क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं।
यह भी पढ़े:- शशि थरूर जैसे लोग कुछ सिखाते क्यों नहीं; राहुल गांधी पर अमित शाह का तीखा तंज
रिपोर्ट के मुताबिक यह जहाज उन तीन जहाजों में से एक था जिन पर होर्मुज स्ट्रेट के पास अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान थाई कार्गो जहाज को हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां कर रही जांच
घटना की जांच जारी है और कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां इस मामले में समन्वय कर रही हैं। UK Maritime Trade Operations और बहरीन स्थित Combined Maritime Forces के साथ मिलकर रेस्क्यू और सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
थाई नौसेना ने कहा है कि वह विदेश मंत्रालय और समुद्री एजेंसियों के साथ मिलकर सभी 23 क्रू मेंबरों को सुरक्षित थाईलैंड वापस लाने की कोशिश कर रही है।



