Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India-Pakistan Tension LIVE: राजधानी लखनऊ अलर्ट मोड पर, 24 घंटे में बने 46 अस्थायी बंकर, ड्रोन निगरानी शुरू

लखनऊ/सर्वोदय:-  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत के आंतरिक शहरों में भी साफ तौर पर दिखने लगा है। तहज़ीब और शांति के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अब पूरे अलर्ट मोड पर है। महज 24 घंटे में शहर के 46 प्रमुख स्थानों पर अस्थायी बंकर बना दिए गए हैं, और इन बंकरों को सिर्फ “दिखावा” नहीं बल्कि पूरी तरह से ऑपरेशनल बनाया गया है।

हर बंकर पर तैनात हथियारबंद जवान और हाईटेक सिस्टम

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर एक दिन के भीतर जिन 46 बंकरों को तैयार किया है, वे किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त कार्रवाई के लिए सक्षम हैं।

  • हर बंकर पर तैनात हैं 3 से 4 हथियारबंद पुलिसकर्मी
  • एक वायरलेस ऑपरेटर
  • एक निगरानी डिवाइस हैंडल करने वाला तकनीकी ऑपरेटर
  • बंकरों से ड्रोन मूवमेंट की भी निगरानी की जा रही है

इन बंकरों को शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में इस तरह से तैनात किया गया है कि जवान किसी भी दिशा से आने वाले खतरे को तुरंत नाकाम कर सकें।

QRT भी एक्टिव मोड में, 5 से 10 मिनट में एक्शन के लिए तैयार

केवल बंकर ही नहीं, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी पूरी तरह एक्टिव मोड में डाल दिया गया है। ये टीमें ऐसी स्थितियों में बनाई जाती हैं जब कोई भी आपात हमला हो सकता है।

  • QRT हर समय पेट्रोलिंग पर रहेगी
  • 5 से 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने की क्षमता
  • संवेदनशील इलाकों में QRT की मौजूदगी बढ़ा दी गई है

पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

लखनऊ पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि: “सभी नागरिक सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, बैग या गतिविधि की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दें। सुरक्षा आपकी और हम सबकी जिम्मेदारी है।”

लखनऊ प्रशासन पूरी तरह सतर्क

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अगर लखनऊ में किसी भी प्रकार की आतंकी या युद्ध जैसी गतिविधि की आशंका होती है, तो जवाबी कार्रवाई करने में देरी नहीं की जाएगी।

बंकरों की संख्या और निगरानी सिस्टम जरूरत पड़ने पर और बढ़ाए जा सकते हैं

पुलिस आयुक्तालय और प्रशासनिक कंट्रोल रूम 24×7 एक्टिव हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles