न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग को कनाडा सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस कदम के तहत कनाडा में मौजूद गैंग की संपत्ति, बैंक अकाउंट, वाहन और अन्य संसाधन जब्त किए जा सकते हैं।
कनाडा सरकार का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों से देश में आतंक, हिंसा और धमकी का माहौल बन रहा है, जो सुरक्षा और शांति के लिए खतरा है।
कनाडा सरकार का बयान
सीबीसी न्यूज के मुताबिक, कनाडाई सरकार में मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा:”बिश्नोई गैंग द्वारा कुछ समुदायों को निशाना बनाकर हिंसा, आतंक और धमकी दी जा रही है। ऐसे आपराधिक आतंकवादी समूह को आतंकवादी सूची में डालना ज़रूरी था, ताकि सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को कार्रवाई करने में ताकत मिले।”
यह भी पढ़े:- RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए खुशखबरी!
अब कनाडाई कानून के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी संपत्ति, वाहन और फंड्स जब्त किए जा सकते हैं। गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है। यह कदम कनाडा की आंतरिक सुरक्षा नीति के तहत लिया गया है।
लॉरेंस बिश्नोई और उसका नेटवर्क
बतादें कि लॉरेंस बिश्नोई, जो 2014 से भारत की जेल में बंद है, पंजाब के फजिल्का जिले का रहने वाला है।माना जाता है कि वह जेल से ही अपनी गैंग को ऑपरेट करता है। गैंग का नाम कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं, फिरौती और माफिया गतिविधियों में जुड़ा रहा है। उसका करीबी गोल्डी बराड़, जो कथित रूप से कनाडा में ही रह रहा है, गैंग का मुख्य ऑपरेटर माना जाता है।



