बिहार में NDA की जबरदस्त बढ़त, PM मोदी का पहला रिएक्शन—‘सुशासन और विकास की जीत’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बड़ी बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। वोटों की गिनती के साथ जैसे-जैसे एनडीए आरामदायक स्थिति में पहुंचता दिखा, पीएम मोदी ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर ‘सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जीत’ बताया।

प्रधानमंत्री ने लिखा—“सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।”

उन्होंने बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा—“बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया। यह प्रचंड जनादेश हमें बिहार के विकास में और अधिक समर्पण से काम करने की शक्ति देता है।”

यह भी पढ़े: बारात में कार पर चढ़कर उड़ाए नोट, लूटने की होड़ से सड़क पर भीषण…

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने एनडीए सरकार के काम और भविष्य के विजन पर भरोसा जताया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को जीत की बधाई भी दी। “एनडीए ने बिहार का चौतरफा विकास किया है और जनता ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है।” —PM मोदी

प्रधानमंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने घर-घर जाकर विकास का एजेंडा रखा और विपक्ष के आरोपों का मजबूती से जवाब दिया।

अंत में पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्कृति, युवा शक्ति और नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर और तेज गति से काम किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles