न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़(बिहार):- एक महिला, जो खुद को सरकारी स्कूल की शिक्षिका बता रही है, का एसी कोच में बिना टिकट यात्रा करने और टिकट मांगने पर TTE को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद युवती ने अपने पिता और अन्य लोगों को फोन कर स्टेशन बुलाया, जहाँ पुलिस की मौजूदगी में TTE से जमकर बहस और धमकियाँ दी गईं।
बिहार में सरकारी मास्टर का अलग ही भौकाल है! यह वीडियो वायरल है जिसमें TT द्वारा कहा जा रहा है कि टिकट दिखाइए या बाहर चले जाइए…!
लड़की कहती है कि आप मुझे परेशान कर रहे हैं परन्तु TT बार बार टिकट मांगते कहते हैं कि बिहार सरकार का सरकारी मास्टर होकर टिकट नहीं लेती है और मुझे… pic.twitter.com/T9bRZpVBxm
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) October 7, 2025
घटना के पहले वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीटीई युवती से टिकट मांगता है, लेकिन वह न तो टिकट दिखाती है और न ही जवाब देती है। उल्टा वह टीटीई पर “परेशान करने” का आरोप लगाते हुए उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करती है। TTE वीडियो में कहता है कि यह महिला हमेशा बेटिकट यात्रा करती है और आज भी AC कोच में बिना टिकट घुसी है।
टीटीई उसे दूसरे कोच में जाने के लिए कहता है, जिस पर वह गुस्से में अपना बैग उठाकर कोच से बाहर जाती है और कहती है कि “ये फालतू आदमी है।”
इस घटना के बाद दूसरा वीडियो सामने आया जिसमें लड़की के पिता और अन्य लोग स्टेशन पर आकर टीटीई से भिड़ जाते हैं। लड़की का आरोप है कि उसने टिकट दिखाया था लेकिन टीटीई ने उसे फाड़ दिया। हालांकि, पहले वीडियो में ऐसा कोई दृश्य नहीं है जिसमें वह टिकट दिखा रही हो।
वही बिहार की शिक्षिका है जो बगैर टिकट एसी में बैठी थी और TT से बदतमीजी कर रही थी
अब अपने पिताजी को लेकर उसे टीटी को धमकाने चली आई
इस महिला को शिक्षक की नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए
यह बच्चों को क्या संस्कार देगी ? क्या पढ़ायेगी ? pic.twitter.com/9IxTX1PA3K
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) October 7, 2025
विवाद उस समय और बढ़ गया जब ट्रेन खुल चुकी थी और लड़की और उसके परिजन चलती ट्रेन के साथ दौड़ते हुए टीटीई को पकड़ने की कोशिश करते हैं। वीडियो के अंत में लड़की को यह कहते सुना गया, “मूड़ी काट देंगे…” (जो स्पष्ट रूप से “सिर काटने” की धमकी है।)
यह भी पढ़े:- आजम खान से मिलकर बोले अखिलेश यादव-“आज़म ख़ान सपा की…
टीटीई एसोसिएशन ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाया है। IRTCSO ने ट्वीट करके पूछा है कि रेलवे परिसर में आकर RPF के सामने बाहरी लोगों द्वारा रेल कर्मचारी से दुर्व्यवहार और स्टेशन पर उपद्रव करने को लेकर उचित कार्यवाही क्यों नहीं हुई। IRTCSO की अंबाला डिवीजन यूनिट ने तो सीधे पूछा है- “जब टीटीई ने मेमो दिया तो क्या ऐसे यात्री की सिर्फ टिकट ही बनानी थी? क्या आरपीएफ को सख्त कार्यवाही करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष नहीं पेश करना चाहिए था? और जो बाहरी व्यक्ति आरपीएफ के सामने धमकी दे रहा है, उसको सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में बंद क्यों नहीं किया?”
@rpfnerbsb kindly look into this matter.
— RPF North Eastern Railway (@rpfner) October 4, 2025
सोशल मीडिया पर युवती की आलोचना हो रही है और लोग टीटीई की बुद्धिमता की तारीफ कर रहे हैं कि उसने टिकट मांगने पर बहस का वीडियो बना लिया। कुछ लोग लिख रहे हैं कि टीटीई ने वीडियो नहीं बनाया होता तो युवती दूसरे तरह के आरोप भी मढ़ सकती थी। वीडियो में टीटीई युवती को बिहार में सरकारी स्कूल का टीचर बता रहा है और कह रहा है कि यह सरकारी टीचर होकर भी अक्सर बेटिकट यात्रा करती है। सोशल मीडिया पर लोग सरकारी शिक्षक द्वारा नियम का पालन नहीं करने और इस तरह के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। ट्रेन के अंदर बहस और स्टेशन पर बवाल का वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं।



