चुनाव आयोग की वेबसाइट में गड़बड़ी, कई उम्मीदवारों के आंकड़ों में उलझन; पुष्पम प्रिया को मिली ‘खुशखबरी’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की लाइव अपडेटिंग के दौरान चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी देखने को मिली। इससे कई सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर गलत जानकारी दिखने लगी, जिसे देखकर उपयोगकर्ता भी हैरान रह गए।

सबसे चौंकाने वाली गड़बड़ी पुष्पम प्रिया की प्लुरल्स पार्टी से जुड़ी दिखी। वेबसाइट पर पार्टी के नाम के सामने एक सीट पर बढ़त दिखाई गई। लेकिन जैसे ही उस सीट पर क्लिक किया गया, पता चला कि उम्मीदवार सत्य प्रकाश को सिर्फ 14 वोट मिले थे। इसके बावजूद उन्हें “लीडिंग” दिखाया जा रहा था।

इसी तरह राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार दीपू सिंह के खाते में 2960 वोट दर्ज थे, लेकिन वह “जीरो लीड” दिखाए गए और उनके नाम के आगे Lost लिखा था। कई उम्मीदवारों के नाम के आगे हार दर्ज थी जबकि उनके पास हजारों वोट थे।

वहीं, उम्मीद से कम वोट पाने वाले कुछ उम्मीदवारों को लीड में दिखाया गया। एकमा सीट पर निर्दलीय जितेंद्र कुमार कन्नौज, जिनके पास केवल 54 वोट थे, लीडर के रूप में दिखाई दे रहे थे।

तकनीकी गड़बड़ी का असर जेडीयू उम्मीदवार मनोरंजन सिंह के डेटा में भी दिखा—उन्हें 3175 वोट मिले थे, फिर भी वे “हार” दिखा दिए गए, जबकि 45 और 38 वोट पाने वाले दो अन्य उम्मीदवार मुकाबले में दिख रहे थे।

कुछ ही देर बाद आयोग की ओर से यह गड़बड़ी सुधार ली गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles