Bigg Boss 19 Latest News:- टीवी रियलिटी शो की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादास्पद शो बिग बॉस एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। Bigg Boss 18 के धमाकेदार फिनाले के बाद अब फैंस की निगाहें Bigg Boss 19 पर टिकी हैं। अब मेकर्स की ओर से इस बहुप्रतीक्षित शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, शो का प्रोमो 19 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, और अगस्त 2025 से शो ऑनएयर हो जाएगा। खास बात यह है कि इस बार Bigg Boss 19 पहले टेलीविजन पर आएगा और बाद में OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीजन की थीम “Rewind” रखी गई है। इस थीम के तहत दर्शकों को पुराने सीजन्स की कुछ यादगार झलकियों का मॉडर्न ट्विस्ट के साथ अनुभव कराया जाएगा। इसके अलावा, “सीक्रेट रूम” की भी धमाकेदार वापसी होगी।
इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि कंटेस्टेंट्स की नॉमिनेशन और एविक्शन प्रक्रिया पूरी तरह दर्शकों के हाथ में होगी। यानी अब घरवालों के बजाय ऑडियंस वोटिंग के जरिए कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट और एविक्ट करेगी। यह बदलाव शो में नया रोमांच जोड़ने वाला है।
हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इस बार बिग बॉस 19 में ये सेलेब्रिटी नजर आ सकते हैं: डेजी शाह (हाल ही में खेसारी लाल यादव के साथ “नथुनिया 2” में नजर आईं) तनुश्री दत्ता, विक्रम सिंह चौहान, खुशी दुबे, राम कपूर, राज कुंद्रा, शरद मल्होत्रा, पारस कलनावत, गौरव तनेजा (Flying Beast), शशांक व्यास जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।दरअसल इसको लेकर बिगबॉस के किसी भी पेज से कोई ऑफिसियल स्टेटेमेंट नहीं आया है।
पिछले सीजन्स की तरह इस बार भी शो को बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। सलमान की मौजूदगी ही शो की टीआरपी और एंटरटेनमेंट का बड़ा कारण बनी हुई है।



