न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे अभिनेता गौरव खन्ना ने शो के दौरान अपने संघर्षों और जीवन के मूल्यों को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही। गौरव ने शो के एक एपिसोड में मृदुल तिवारी से बातचीत करते हुए कहा कि उनका जीवन का एक ही उद्देश्य रहा है – अपने माता-पिता और पत्नी को गर्व महसूस कराना।
गौरव बोले: “मेरे काम से मेरे परिवार को सम्मान मिले”
गौरव ने कहा, “मेरी जिंदगी का एक ही लक्ष्य रहा है कि कोई मेरे माता-पिता या मेरी वाइफ को जाकर बोले कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। सोचिए अगर कोई उन्हें जाकर कहे कि मैं गलत कर रहा हूं, भले ही मैं लाखों कमा रहा हूं, तो मेरे काम का कोई मतलब नहीं रहेगा।”
“मुंबई में बहुत धोखे झेले, फिर भी रुका नहीं”
अपने करियर की शुरुआत को याद करते हुए गौरव बोले, “मैंने सब कुछ स्क्रैच से बनाया है। जब मुंबई आया था, बहुत धोखे मिले — खासकर पैसों के मामले में। मगर मैंने कभी हार नहीं मानी।”
यह भी पढ़े:- खेसारी लाल यादव लड़ ही गए;छपरा से बनें RJD के उम्मीदवार…
गौरव ने शो में कहा कि बिग बॉस हाउस में होने वाले झगड़े, लड़ाई-झगड़े और चिल्लाहट से ज्यादा बड़ा संघर्ष बाहर की दुनिया में होता है। उन्होंने कहा कि हर कोई, चाहे नया हो या अनुभवी, अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रहा है।
“धैर्य सबसे बड़ी ताकत है”
गौरव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि सही समय का इंतजार कीजिए। धैर्य रखना ही असली हिम्मत है। जब आप सच्चे रास्ते पर होते हैं, तो एक दिन लोग खुद चलकर आपके पास आते हैं।”



