Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े और ड्रामे तेज़ होते जा रहे हैं। शो के ताज़ा प्रोमो में दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में घर में बड़ा हंगामा होने वाला है।
इस बार सभी घरवाले अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के खिलाफ नजर आए। वहीं अभिषेक की शहबाज बदेशा के साथ जोरदार बहस होती है, जो हाथापाई तक पहुंच जाती है।
प्रोमो में दिखा जबरदस्त झगड़ा
प्रोमो की शुरुआत में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज लिविंग एरिया में बैठे नजर आते हैं। तभी फरहाना भट्ट आती हैं और दोनों पर भड़कती हैं — “तुम लोग बच्चे हो क्या?”
यह भी पढ़े:- जानिए SIR प्रक्रिया में किसे देने होंगे दस्तावेज़ और किसे नहीं -चुनाव आयोग ने जारी की पूरी…
इसके बाद गौरव कहते हैं — “ये बच्चों की टीम है और तुम सबसे बड़ी बच्ची हो।” वहीं नीलम भी गुस्से में कहती हैं कि “अभी भी अभिषेक को अपनी गलती का एहसास नहीं है।”
तान्या की गाली से भड़के अभिषेक बजाज
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि तान्या कहती हैं — “कम से कम अशनूर सॉरी तो बोल रही है, तू साले अकेले गले मिलना चाहता है सीधा।” यह सुनते ही अभिषेक बजाज भड़क जाते हैं और जवाब देते हैं — “ये साले-साले क्या लगा रखा है? गाली कैसे दे रहे हो आप?”
Ab ghar mein chhidegi behes, jab gharwaale honge Abhishek ke against! 👀
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @vzyindia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @iamgauravkhanna @Humarabajaj6… pic.twitter.com/QpO3xC9Mf4
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 27, 2025
इस झगड़े के बाद घर का माहौल पूरी तरह गरमा जाता है। सभी कंटेस्टेंट्स अभिषेक के खिलाफ एकजुट नजर आते हैं।
शहबाज से भिड़े अभिषेक, घर में मचा बवाल
प्रोमो में यह भी दिखता है कि अभिषेक और शहबाज बदेशा के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि बात लगभग हाथापाई तक पहुंच जाती है। प्रोमो शेयर करते हुए चैनल ने लिखा — “अब घर में छिड़ेगी बहस, जब घरवाले होंगे अभिषेक के विरोध में।”
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
फैंस ने प्रोमो पर जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “अभिषेक बजाज ने शो को इंट्रेस्टिंग बना दिया, नहीं तो बाकी सब बोर कर रहे थे।” दूसरे ने कहा, “तान्या तो हमेशा संस्कारी बातें करती थी, अब गाली क्यों दी?” एक अन्य फैन ने लिखा, “अब एपिसोड देखने में मजा आएगा।”



