Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा: कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 8 लापता, एक का शव मिला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कौड़ियाला नदी में 22 लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई।
हादसे में 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी SDRF और NDRF टीमों ने अब तक एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।

नेपाल सीमा के पास हुआ हादसा

यह घटना थाना सुजौली क्षेत्र के कतर्नियाघाट ट्रांस गेरुआ के जंगल में बसे भरथापुर गांव के पास हुई। यह गांव नेपाल सीमा से सटा भारत का अंतिम गांव है। नाव में सवार सभी लोग भरथापुर गांव, तहसील मिहींपुरवा (बहराइच) के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:- SIR से पहले सपा ने दोहराई पुरानी मांग, जाति-धर्म के आधार पर तैनात BLO

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी लोग लखीमपुर खीरी के खैरटिया बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। गांव पहुंचने के लिए उन्हें कौड़ियाला नदी पार करनी होती है, लेकिन बीच नदी में तेज बहाव के कारण नाव पलट गई।

हादसे में बचाए गए लोग

अब तक जिन 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, उनमें लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर,रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार, हरिमोहन पुत्र रामकिशोर शामिल हैं। लापता लोगों में नाव चालक मिहीलाल पुत्र पुत्तीलाल समेत कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं। मौके पर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा और तहसील प्रशासन की टीम मौजूद है।

तेज बहाव बना हादसे की वजह

ग्रामीणों के अनुसार, हादसा नदी में तेज बहाव के कारण हुआ। दरअसल, घाघरा बैराज के गेट खोलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बहराइच का भरथापुर गांव घने जंगलों और नदी के पार स्थित है, जहां के लोग रोजाना नाव से लखीमपुर के बाजार आते-जाते हैं।

नेपाल से निकलती है कौड़ियाला नदी

जानकारों के अनुसार, कौड़ियाला नदी नेपाल से निकलती है और भारत में प्रवेश के बाद गेरुआ नदी से मिलती है।
दोनों नदियां गिरिजापुरी बैराज पर आकर मिलती हैं और आगे चलकर घाघरा नदी के नाम से जानी जाती हैं।

CM योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जाए, साथ ही SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles