Wednesday, April 1, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुम्हारा काम तमाम कर देंगे… जगद्गुरु परमहंसाचार्य को फोन पर मिली धमकी

अयोध्या/सर्वोदय न्यूज़:- तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य को शुक्रवार को फोन पर जान से मारने की गंभीर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने हिंदू राष्ट्र पर बयान देने को लेकर अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अगर गुरु जी ऐसे ही बोलते रहे तो “इतने टुकड़े कर दिए जाएंगे कि पहचान में भी नहीं आएंगे।”

संत समाज में आक्रोश

इस घटना के बाद जगतगुरु के शिष्य, समर्थक और संत समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। संत समाज ने इसे सनातन धर्म पर हमला बताया और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

राजर्षि महंत एकनाथ महाराज का संदेश

ओजस्वी फाउंडेशन के अध्यक्ष और उत्तराधिकारी राजर्षि महंत एकनाथ महाराज ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा: “हमारे गुरु जी राष्ट्र के लिए समर्पित हैं। हिंदू राष्ट्र, गौ माता और साधु-संतों के हित में उन्होंने हमेशा निर्भीक होकर आवाज उठाई है। ऐसे संत पर खुलेआम जानलेवा धमकी दी जा रही है और सरकार मौन है।”

यह भी पढ़े:- यूपी में भाजपा नेता करोड़ों रुपये के नोटों के बंडल के साथ वीडियो में वायरल

उन्होंने बताया कि गुरु जी की कोशिशों से अयोध्या की पांच और चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग में शराब और मांस-मदिरा की बिक्री बंद कराई गई।

सुरक्षा और चेतावनी

राजर्षि महंत एकनाथ महाराज ने योगी सरकार से Z+ सुरक्षा की तत्काल मांग की और चेतावनी दी कि अगर गुरु जी को कोई क्षति हुई, तो संपूर्ण भारत के नागा साधुओं के साथ व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हिंदुओं के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन महान सनातन प्रेमी संत की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती, तो इसका राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

संत समाज की मांग

संत समाज और सनातन संगठनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई और जगतगुरु परमहंसाचार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है, लेकिन यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles