Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी हिरासत में

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह जनसुनवाई के दौरान बड़ा हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई जब वह सिविल लाइंस स्थित जनसेवा सदन में जनता की समस्याएं सुन रही थीं। भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने पहले उन्हें एक कागज सौंपा और फिर अचानक थप्पड़ मार दिया।

हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद सीएम आवास पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

पुलिस कर रही है पूछताछ, हमले के पीछे की वजह साफ नहीं

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान और हमले के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमला किसी निजी नाराजगी के चलते हुआ या इसके पीछे कोई साजिश थी।

बीजेपी ने की निंदा, CMO ने जारी किया बयान

घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया है:“आज सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।”

जहां हुआ हमला: मुख्यमंत्री जनसेवा सदन, सिविल लाइंस

यह हमला दिल्ली के राजनिवास मार्ग पर स्थित ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ में हुआ, जिसे हाल ही में जनसुनवाई केंद्र के रूप में शुरू किया गया है। यहां आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से सीधे मिलते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles