Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एक्सपर्ट्स ने जताई गहरी आशंका, फ्यूल स्विच कैसे हुआ बंद? एएआईबी रिपोर्ट से उठे कई सवाल

अहमदाबाद/न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़ :– 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विमान दुर्घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद एक्सपर्ट्स ने इस हादसे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट के अनुसार, क्रैश का प्रमुख कारण फ्यूल स्विच का अचानक बंद हो जाना था। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है – आखिर फ्यूल स्विच अपने आप नीचे कैसे चला गया?

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान का फ्यूल स्विच अचानक डाउन पोजीशन में चला गया, जिससे इंजन को ईंधन की सप्लाई रुक गई और विमान क्रैश हो गया। लेकिन यह स्विच कैसे बंद हुआ, इस सवाल का स्पष्ट जवाब रिपोर्ट में नहीं दिया गया है।

रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग का ज़िक्र किया गया है, जिसमें एक पायलट दूसरे से सवाल करता है – “तुमने फ्यूल स्विच क्यों गिराया?” जिस पर जवाब आता है – “मैंने नहीं गिराया।”

भारतीय पायलट संघ (IFPA) के अध्यक्ष चरणवीर सिंह रंधावा ने रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “रिपोर्ट से यह साफ नहीं हो पाया है कि कॉकपिट का नियंत्रण उस समय किसके हाथ में था। यदि फ्यूल स्विच बिना किसी इंसानी हस्तक्षेप के बंद हुआ है, तो यह या तो इलेक्ट्रिकल फॉल्ट या सॉफ्टवेयर गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।”

उन्होंने बताया कि फ्लाइट के दौरान सह-पायलट विमान उड़ा रहे थे जबकि कैप्टन निगरानी कर रहे थे। ऐसे में निर्णय लेने का दायित्व किसका था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

एएआईबी रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) की मदद से स्पष्ट रूप से यह पता लगाया जा सकता है कि फ्यूल स्विच को किसने बंद किया या कोई तकनीकी वजह रही। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आवाज़ की पहचान से यह पता लगाना मुमकिन है कि आदेश किसने दिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles