न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए जवानों को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। वर्ष 2022 में शुरू हुई अग्निपथ योजना के पहले बैच का चार साल का सेवाकाल इस साल पूरा होने जा रहा है। जून–जुलाई 2026 में करीब 20 हजार से अधिक अग्निवीर सेवामुक्त होंगे, जिनमें से 25 प्रतिशत जवानों को योग्यता और चयन प्रक्रिया के आधार पर स्थायी सैनिक के रूप में सेना में शामिल किया जाएगा।
इस बीच सेना ने स्थायी चयन (Permanent Selection / Permanent Commission) को लेकर कुछ सख्त नियम स्पष्ट किए हैं, जिनका पालन करना सभी अग्निवीरों के लिए अनिवार्य होगा।
शादी को लेकर सख्त शर्त
भारतीय सेना ने साफ किया है कि स्थायी सैनिक बनने की प्रक्रिया के दौरान अग्निवीरों का अविवाहित रहना जरूरी होगा। नियमों के अनुसार—
- चार साल के सेवाकाल में विवाह पर रोक- अग्निवीर अपने पूरे चार साल के कार्यकाल के दौरान शादी नहीं कर सकते।
- सेवामुक्ति के बाद भी इंतजार जरूरी, चार साल पूरे होने के बाद भी, जब तक स्थायी चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और अंतिम परिणाम घोषित नहीं हो जाते, तब तक शादी की अनुमति नहीं होगी।
- शादी करने पर अयोग्यता- यदि कोई अग्निवीर इस अवधि के दौरान विवाह करता है, तो वह स्थायी सैनिक के चयन के लिए अयोग्य माना जाएगा।
भर्ती और चयन की प्रक्रिया कैसे होगी?
अग्निवीरों की भर्ती अधिकतम 21 वर्ष की आयु में होती है और वे लगभग 25 साल की उम्र में सेवामुक्त होते हैं। इसके बाद स्थायी चयन की प्रक्रिया में 4 से 6 महीने का समय लग सकता है।
यह भी पढ़े:- सेमीकंडक्टर नीति के तहत योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ₹3000 करोड़ से ज्यादा
सेना का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने तक अनुशासन, सेवा शर्तों और पात्रता नियमों का पालन करना अनिवार्य है। केवल वही अग्निवीर स्थायी चयन के लिए आवेदन कर सकेंगे—
- जिन्होंने चार साल का सेवाकाल सफलतापूर्वक पूरा किया हो
- जो अविवाहित हों
- और जो योग्यता व परीक्षा में सफल हों



