Home Blog Page 278

गंजे सिर पर भी उग सकते हैं बाल! अपनाएं ये 3 आसान घरेलू नुस्खे, असर खुद दिखेगा

हेल्थ डेस्क | सर्वोदय न्यूज़ – बाल झड़ना और समय से पहले गंजापन आजकल बेहद आम समस्या बन चुकी है। स्ट्रेस, खराब डाइट, हार्मोनल बदलाव और प्रदूषण इसकी बड़ी वजह हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि गंजे सिर पर फिर से बाल नहीं उग सकते, तो ये खबर आपके लिए है। कुछ असरदार घरेलू उपायों (Gharelu Nuskhe) को नियमित रूप से अपनाकर आप बालों की दोबारा ग्रोथ (Hair Regrowth) को बढ़ावा दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 कारगर नुस्खों के बारे में।

1. प्याज का रस (Onion Juice for Hair Growth)

प्याज में सल्फर की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हेयर फॉलिकल्स को फिर से एक्टिव करता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • एक प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें।
  • इसे कॉटन की मदद से गंजे हिस्से पर लगाएं।
  • 30-40 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • सप्ताह में 3-4 बार उपयोग करें।

2. मेथी और नारियल तेल का मिश्रण (Methi + Coconut Oil)

मेथी बीज और नारियल तेल का मेल बालों की जड़ों को पोषण देता है और डेड हेयर सेल्स को रिपेयर करता है।

कैसे बनाएं?

  • 2 बड़े चम्मच मेथी दाने रातभर पानी में भिगो दें।
  • सुबह इन्हें पीसकर नारियल तेल में मिलाएं।
  • इस पेस्ट को स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगाएं।
  • माइल्ड शैंपू से धो लें।

3. आंवला और एलोवेरा जेल (Amla + Aloe Vera Gel)

आंवला में विटामिन C और एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और नई बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं।

कैसे उपयोग करें?

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर और 3 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाएं।
  • इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • एक घंटे बाद धो लें।
  • हफ्ते में कम से कम 2 बार दोहराएं।

जरूरी सुझाव:

  • इन उपायों का असर दिखने में 2–3 महीने तक का समय लग सकता है।
  • केमिकल शैंपू से बचें और हेल्दी डाइट लें।
  • अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो तो त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

स्वर्ण मंदिर को RDX से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप,SGPC और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

अमृतसर | सर्वोदय न्यूज़ – अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब (Golden Temple) को लेकर एक गंभीर सुरक्षा अलर्ट जारी हुआ है। एक अज्ञात ईमेल के जरिए स्वर्ण मंदिर को RDX से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। यह मेल मिलते ही SGPC और स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने गोल्डन टेंपल परिसर, लंगर भवन, परिक्रमा और सभी सरायों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। SGPC के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनण ने धमकी की पुष्टि की है और बताया कि इस संबंध में थाना कोतवाली और पुलिस कमिश्नर को सूचना दे दी गई है।

SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बयान जारी कर कहा कि, “प्रारंभिक जांच में लगता है कि किसी ने जानबूझकर दहशत फैलाने की नीयत से ये मेल भेजा है। फिर भी हम कोई जोखिम नहीं ले सकते।”

पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क

अमृतसर पुलिस, स्पेशल ब्रांच, और अन्य खुफिया एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। स्वर्ण मंदिर और आसपास के क्षेत्र में CCTV निगरानी बढ़ा दी गई है, और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की कड़ाई से स्कैनिंग की जा रही है।

साल 2023 में हो चुके हैं धमाके:

  • 6 मई 2023: हेरिटेज स्ट्रीट पर IED धमाका (रात 11:15 बजे)
  • 8 मई 2023: सुबह 6:30 बजे दूसरा धमाका, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ
  • 10 मई 2023: तीसरे धमाके से पहले संदिग्ध बैग बरामद

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान का जिक्र

2023 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने दावा किया था कि पाकिस्तान ने गोल्डन टेंपल को मिसाइल से उड़ाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय वायुसेना ने रास्ते में ही नष्ट कर दिया। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को नकार दिया और SGPC ने भी सेना के दावे पर सवाल उठाए थे।

आम जनता से अपील:

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने की अपील की है।

वंदे भारत ट्रेन बनाने वाली फैक्ट्री में 1010 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए सुनहरा मौका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रतिष्ठित वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) का निर्माण करने वाली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 1010 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह सुनहरा अवसर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने 10वीं, 12वीं या ITI पास कर रखा है और रेलवे सेक्टर में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि:

11 अगस्त 2025 तक इच्छुक उम्मीदवार ICF की आधिकारिक वेबसाइट icf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ICF Apprentice 2025 Vacancy Details:

कुल पद: 1010

  • फ्रेशर्स: 330 पद
  • Ex-ITI उम्मीदवार: 680 पद

ट्रेड्स (Trades):

  • कारपेंटर
  • फिटर
  • वेल्डर
  • मशीनिस्ट
  • इलेक्ट्रीशियन
  • पेंटर
  • MLT (Pathology और Radiology)
  • PASAA (Programming and System Administration Assistant)

    ICF Apprentice Eligibility 2025:

  • फ्रेशर्स: कम से कम 10वीं पास (MLT के लिए 12वीं पास)
  • Ex-ITI उम्मीदवार: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र
  • नोट: डिग्री, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग पास उम्मीदवार इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए अयोग्य माने जाएंगे।

    आयु सीमा (Age Limit as on 11 Aug 2025):

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए: 24 वर्ष, गैर-ITI (Frashers) के लिए: 22 वर्ष

    आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

    स्टाइपेंड (ICF Apprentice Stipend 2025):

  • 10वीं पास फ्रेशर्स: ₹6000 प्रति माह
  • 12वीं पास फ्रेशर्स और ITI पास उम्मीदवार: ₹7000 प्रति माह

आवेदन शुल्क (Application Fee):

  • जनरल/OBC उम्मीदवारों: ₹100
  • SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों: कोई शुल्क नहीं

आधिकारिक अधिसूचना 12 जुलाई 2025 को जारी की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

IND vs ENG 3rd Test Live: दूसरे सेशन तक भारत को जीत के लिए चाहिए सिर्फ 30 रन, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़ — भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच (IND vs ENG 3rd Test 2025) का आज आखिरी दिन है, और मुकाबला बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस टेस्ट में दूसरे सेशन की समाप्ति तक टीम इंडिया को जीत के लिए अब सिर्फ 30 रनों की जरूरत है।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में अब तक 163/6 का स्कोर बना लिया है, जबकि लक्ष्य है 193 रन। मैच का परिणाम किसी भी दिशा में जा सकता है, क्योंकि इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 4 विकेट चाहिए।

खराब शुरुआत के बावजूद टिके राहुल

भारतीय पारी की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जिससे उनकी इंग्लैंड के खिलाफ लगातार रन बनाने की स्ट्रीक भी टूट गई। इसके बाद केएल राहुल और नीतीश रेड्डी ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। रेड्डी 14 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर LBW आउट हुए।

कप्तान शुभमन गिल और नाइटवॉचमैन फ्लॉप

कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर फ्लॉप रहे और केवल 6 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद नाइट वॉचमैन के रूप में आए आकाश दीप भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 1 रन बनाकर आउट हो गए।

दूसरे सेशन की समाप्ति तक केएल राहुल एक छोर संभाले हुए हैं और भारत की जीत की उम्मीद बने हुए हैं।

मैच की स्थिति (IND vs ENG 3rd Test Day 5)

  • लक्ष्य: 193 रन
  • भारत का स्कोर: 163/6 (दूसरा सेशन समाप्त)
  • केएल राहुल: नाबाद
  • बचे हुए रन: 30
  • बचे हुए विकेट: 4
  • स्थान: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

यशस्वी जायसवाल की जीरो पर आउट होते ही टूटी खास रिकॉर्ड स्ट्रीक, अब सिर्फ रोहित और सचिन का ही जलवा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इस शून्य ने उनके एक खास रिकॉर्ड का अंत कर दिया। अब वह मौका भी हाथ से निकल गया जिसमें वे सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ों की खास लिस्ट में शामिल हो सकते थे।

जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी के लिए पहचाने जाते रहे हैं। उन्होंने अब तक इस टीम के विरुद्ध 8 टेस्ट मुकाबलों में 67.50 की औसत से कुल 945 रन बनाए हैं। लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में पहली बार वह ‘डक’ यानी बिना खाता खोले आउट हुए, जिससे उनका लगातार इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाने का शानदार सिलसिला टूट गया।

क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बिना एक भी बार शून्य पर आउट हुए 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं—सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा। सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2535 रन और रोहित ने 1147 रन बनाए, और इन रनों के दौरान एक बार भी जीरो पर आउट नहीं हुए।

यशस्वी के पास इस दुर्लभ क्लब में शामिल होने का शानदार मौका था। वे केवल 55 रनों की दूरी पर थे, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट की इस पारी में वह बिना खाता खोले आउट हो गए और इस तरह वह सुनहरा मौका हाथ से निकल गया।

मैच की स्थिति की बात करें तो इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 58 रनों पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। टीम को अभी भी 135 रनों की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए। मैच का पांचवां दिन बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: जानिए कैसे रहेंगे आज आपके सितारे, मेष से मीन तक सभी राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal 14 July 2025:-ग्रहों की चाल आज कुछ खास संकेत दे रही है। वृषभ राशि में शुक्र की स्थिति, मिथुन में सूर्य और गुरु की युति, सिंह में मंगल व केतु की उपस्थिति, और कुंभ में चंद्रमा-राहु के साथ ग्रहण योग बनने से आज का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण और कुछ के लिए लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। किसी अप्रिय समाचार की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: कमजोर
प्रेम व संतान: सामान्य
व्यापार: ठीक-ठाक
उपाय: काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

कानूनी विवादों से बचकर रहें। व्यवसाय में अस्थिरता बनी रह सकती है, लेकिन पारिवारिक और प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।
स्वास्थ्य: छाती संबंधी विकार संभव
प्रेम-संतान: अच्छे
व्यापार: मध्यम
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मानसिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं। किसी अपमान की आशंका है, यात्रा फिलहाल टालना ही बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: ठीक-ठाक
प्रेम-संतान: अच्छा
व्यापार: सामान्य
उपाय: काली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज जोखिम लेने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने या दुर्घटना की आशंका है।
स्वास्थ्य: सतर्क रहें
प्रेम-संतान: सामान्य
व्यापार: ठीक-ठाक
उपाय: काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है, खासकर जीवनसाथी की तबीयत को लेकर। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा।
स्वास्थ्य: कमजोर
प्रेम-संतान: औसत
व्यापार: सामान्य
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

कन्या राशि (Virgo)

दुश्मनों पर हावी रहेंगे, लेकिन मानसिक बेचैनी परेशान कर सकती है। पैरों में चोट लगने की आशंका है।
स्वास्थ्य: मध्यम
प्रेम-संतान: सामान्य
व्यापार: अच्छा
उपाय: शनिदेव की पूजा करें।

तुला राशि (Libra)

बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन में टकराव संभव है, कोई बड़ा फैसला न लें।
स्वास्थ्य: मानसिक दबाव
प्रेम-संतान: चुनौतीपूर्ण
व्यापार: लगभग ठीक
उपाय: नीली वस्तु अर्पित करें और शनिदेव की शरण लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

घर में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसे बाहर न जाने दें। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
स्वास्थ्य: रक्तचाप की समस्या संभव
प्रेम-संतान: ठीक
व्यापार: सामान्य
उपाय: काली वस्तु दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

नई व्यावसायिक योजनाओं से दूरी बनाकर रखें। गले, कान या नाक की समस्या हो सकती है।
स्वास्थ्य: विशेष ध्यान दें
प्रेम-संतान: संतोषजनक
व्यापार: औसत
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

धन हानि की आशंका है। निवेश या सट्टे से दूर रहें। मुंह से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
स्वास्थ्य: ध्यान दें
प्रेम-संतान: शुभ
व्यापार: सामान्य
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

घबराहट और बेचैनी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
स्वास्थ्य: मध्यम
प्रेम-संतान: ठीक
व्यापार: संतुलित
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

व्यवसाय में साझेदारी से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। सिर दर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है।
स्वास्थ्य: सतर्क रहें
प्रेम-संतान: औसत
व्यापार: मध्यम
उपाय: काली वस्तु दान करें।

SBI PO Vacancy 2025: एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन का अंतिम मौका, कल है लास्ट डेट – अभी करें अप्लाई

जॉब डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द बंद करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को 14 जुलाई 2025 तक आवेदन करना होगा।

SBI PO 2025 वैकेंसी डिटेल्स (Total Posts – 541)

कैटेगरी पद
सामान्य (General) 203
ओबीसी 135
ईडब्ल्यूएस 50
एससी 37
एसटी 75
कुल पद 541

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री।
  • फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी कर सकते हैं आवेदन (बशर्ते कि 31 दिसंबर 2025 तक डिग्री प्राप्त हो जाए)।

आयु सीमा (As on 1 April 2025)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • जन्म तिथि: 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं होनी चाहिए
  • आरक्षण के अनुसार छूट:
  • एससी/एसटी: 5 वर्ष
  • ओबीसी: 3 वर्ष
  • दिव्यांग: नियमानुसार

चयन प्रक्रिया

चयन तीन चरणों में होगा:प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims) – जुलाई-अगस्त 2025 में संभावित
मेन परीक्षा (Mains)-साइकोमेट्रिक टेस्ट (जिसमें ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू शामिल होंगे) प्रीलिम्स में प्रदर्शन के आधार पर ही मेन्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

वेतन और भत्ते

  • बेसिक पे: ₹48,480/-
  • पे स्केल: 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920
  • भत्ते: डीए, एचआरए, मेडिकल, लीव ट्रैवल, प्रोविडेंट फंड आदि शामिल

आवेदन शुल्क:

  • जनरल/OBC/EWS: ₹750/-
  • SC/ST/PWD: शुल्क माफ (No Fee)

कैसे करें आवेदन:

उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फौरन आवेदन करें:https://sbi.co.in

महत्वपूर्ण तिथियां :

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2025
  • प्रीलिम्स परीक्षा: जुलाई-अगस्त 2025 (संभावित)

तेलुगु सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव अब हमारे बीच नहीं रहे। 83 वर्षीय इस दिग्गज कलाकार ने रविवार को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। खास बात यह है कि उन्होंने दो दिन पहले ही अपना 83वां जन्मदिन मनाया था।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

कोटा श्रीनिवास राव के निधन की खबर से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम दर्शकों से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज तक, हर कोई इस अभूतपूर्व प्रतिभा को याद कर रहा है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संवेदना जताते हुए लिखा: “अपने वर्सेटाइल रोल्स से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले कोटा श्रीनिवास राव का निधन बेहद दुखद है। उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं हमेशा जिंदा रहेंगी। यह तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

चार दशकों का फिल्मी सफर, 750+ फिल्मों में अभिनय

  • जन्म: 1942, कांकिपाडु, कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश
  • फिल्मी डेब्यू: 1978 में तेलुगु फिल्म प्रणाम खरीदू से
  • फिल्में: 750 से अधिक (तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी)
  • प्रमुख फिल्में: शिवा, खैदी नंबर 786, आहा ना पेल्लांता, यमलीला, प्रतिगतना
  • भूमिका: मुख्य रूप से विलेन और कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर यादगार अभिनय
  • सम्मान: 2015 में पद्मश्री पुरस्कार, इसके अलावा कई राज्य स्तरीय फिल्म पुरस्कार

राजनीतिक जीवन भी रहा सक्रिय

कोटा श्रीनिवास राव सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहे। वे 1999 से 2004 तक भाजपा के विधायक के रूप में विजयवाड़ा पूर्व विधानसभा सीट से चुने गए थे। राजनीति में रहते हुए भी उन्होंने कला और संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखा।

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों और निर्देशकों ने कोटा श्रीनिवास राव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैंस भी नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – “एक युग का अंत हो गया। कोटा गरु हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”

वॉशिंगटन सुंदर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 100 विकेट, लॉर्ड्स टेस्ट में रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– भारतीय स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। सुंदर ने मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए चार अहम विकेट झटके और भारत को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

सुंदर की मेहनत लाई रंग, जो रूट और स्टोक्स जैसे बड़े विकेट किए हासिल

25 वर्षीय वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में:

  • जो रूट (40)
  • बेन स्टोक्स (33)
  • जेमी स्मिथ (8)
  • शोएब बशीर (2) को बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

पहली पारी में विकेट न ले पाने वाले सुंदर ने इस बार जबरदस्त वापसी की और अपनी गेंदों से इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान किया।

 100 इंटरनेशनल विकेट का स्पेशल आंकड़ा किया पार

वॉशिंगटन सुंदर ने 2017 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक उनके रिकॉर्ड पर एक नजर:

फॉर्मेट मैच विकेट
टेस्ट 11 29
वनडे 23 24
T20I 54 48
कुल 88 102

सुंदर अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 100+ विकेट लेने वाले 25वें भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन और इंग्लैंड की पारी का हाल

इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से:

  • वॉशिंगटन सुंदर – 4 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह – 2 विकेट
  • मोहम्मद सिराज – 2 विकेट
  • नीतीश कुमार रेड्डी – 1 विकेट
  • आकाशदीप – 1 विकेट

भारत को 193 रनों का टारगेट मिला है। पहली पारी में दोनों टीमों ने 387 रन बनाए थे। अब तक भारत ने लॉर्ड्स में केवल 3 टेस्ट मैच जीते हैं। लेकिन इस बार टीम इंडिया के पास चौथी जीत हासिल करने का सुनहरा अवसर है। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

रूसी और खुजली वाली स्कैल्प से पाएं छुटकारा, इस घरेलू हेयर मास्क से – जानिए आसान तरीका

लखनऊ/लाइफस्टाइल डेस्क(सर्वोदय न्यूज़)– मानसून में बालों की देखभाल करना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इस मौसम में बढ़ी हुई नमी (Humidity) और पसीना स्कैल्प को चिपचिपा बना देते हैं, जिससे डैंड्रफ और खुजली (Itchy Scalp) की समस्या आम हो जाती है। लेकिन अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स से बेहतर है एक नेचुरल, घर का बना हेयर मास्क।

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कारगर घरेलू हेयर मास्क बताया है, जो न सिर्फ डैंड्रफ से राहत देगा बल्कि खुजली और सूजन को भी कम करेगा। आइए जानते हैं यह हेयर मास्क कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं।

जरूरी सामग्री 

  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (Ginger)
  • 1 चम्मच अरंडी का तेल (Castor Oil)
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)
  • 2 बूंद नींबू का रस (Lemon Juice)

कैसे बनाएं यह हेयर मास्क 

1. सबसे पहले अदरक को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. अब इन टुकड़ों को कूटकर उसका रस निकाल लें।
3. इस अदरक के रस में एलोवेरा जेल, अरंडी का तेल और नींबू का रस मिलाएं।
4. अच्छे से मिक्स करें जब तक एक स्मूथ पेस्ट तैयार न हो जाए।
5. तैयार मास्क को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
6. 20 मिनट बाद माइल्ड हर्बल शैंपू से बाल धो लें।

कब और कितनी बार लगाएं?

  • इस हेयर मास्क को हफ्ते में 1 से 2 बार लगाना फायदेमंद रहेगा।
  • नियमित इस्तेमाल से आपको कुछ हफ्तों में असर नजर आने लगेगा।
  • मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी एलर्जी से बचा जा सके।

    इस हेयर मास्क के फायदे

    1. डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है
    2. स्कैल्प की खुजली और जलन को करता है शांत
    3. नैचुरल तरीके से जूं हटाने में मददगार
    4. स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
    5. ड्रायनेस और सूजन को करता है कम
    6.बालों को मिलती है मजबूती और चमक