Home Blog Page 240

DSSSB PRT Vacancy 2025: दिल्ली में प्राइमरी टीचर के 1180 पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन इस तारीख से

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सुनहरा मौका दिया है। प्राइमरी टीचर (PRT) के पदों पर 1180 रिक्तियों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 से dsssbonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

श्रेणीवार पदों का विवरण

श्रेणी पद संख्या
अनारक्षित (UR) 502
ओबीसी 306
ईडब्ल्यूएस 137
अनुसूचित जाति (SC) 166
अनुसूचित जनजाति (ST) 69

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

12वीं पास (50% अंकों के साथ) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से। D.El.Ed / ETE / JBT / DIET / B.El.Ed जैसे प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (NCTE से मान्यता प्राप्त)। CTET Paper-1 उत्तीर्ण (CBSE द्वारा आयोजित)। माध्यमिक स्तर पर हिंदी / उर्दू / पंजाबी / अंग्रेज़ी में से कोई एक विषय पढ़ा होना अनिवार्य।

आयु सीमा-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

सैलरी-

इन पदों पर चयनित सभी उम्मीदवारों को हर महीने पे लेवल-6 के आधार पर 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये की सैलरी दी जाएगी।

एप्लिकेशन फीस-

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, PwBD और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹100/-
महिला / SC / ST / PwBD / पूर्व सैनिक शुल्क नहीं लगेगा

 वेतनमान (Salary)

  • पे लेवल-6 के तहत: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह
  • इसके अलावा DA, HRA, TA जैसे अन्य भत्ते भी लागू होंगे।

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा (Objective Type MCQ)
  2. डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV)
  3. Final Merit List तैयार की जाएगी लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर।

आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.gov.in पर जाएं।
  2. “New Registration” करें यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है।
  3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  5. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

DSSSB PRT 2025 भर्ती से जुड़े जरूरी लिंक

दस्तावेज़ लिंक
 ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.gov.in
DSSSB PRT Notification PDF  जल्द अपडेट होगा
आवेदन लिंक  17 सितंब से एक्टिव होगा

DSSSB PRT भर्ती से जुड़े कुछ सामान्य प्रश्न (FAQs)

Q1. DSSSB PRT के लिए CTET अनिवार्य है क्या?
हाँ, CTET Paper-I पास होना अनिवार्य है।

Q2. DSSSB PRT भर्ती में अधिकतम आयु कितनी है?
सामान्य वर्ग के लिए 30 वर्ष, आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।

Q3. DSSSB PRT की परीक्षा कब होगी?
अभी परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं हुई है। नोटिफिकेशन में परीक्षा तिथि जल्द जारी होगी।

Q4. DSSSB PRT की सैलरी कितनी है?
पे लेवल 6 के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह।

स्कूटी से दवा लेने निकली महिला को 6 लोगों ने किया ज़िंदा आग के हवाले, इलाज के दौरान हुई मौत

फर्रुखाबाद/सर्वोदय न्यूज:- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। 33 वर्षीय महिला निशा सिंह को छह आरोपियों ने कथित तौर पर जिंदा जला दिया। निशा दवा लेने के लिए अपने घर से स्कूटी पर निकली थी, लेकिन कुछ घंटे बाद वह गंभीर रूप से झुलसी हालत में एक अस्पताल में मिली। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

घटना 6 सितंबर की है। महिला चौरई गांव से दवा लेने स्कूटी पर निकली थी। बाद में वह गंभीर रूप से झुलसी हुई पास के एक निजी अस्पताल में मिली। महिला ने खुद को स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया, जो हैरान कर देने वाला है।

मरने से पहले बयानों में किया खुलासा

पीड़िता निशा सिंह ने पिता बलराम सिंह को बताया कि“दीपक सिंह नाम का एक युवक फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था।” उसने यह भी कहा कि दीपक और उसके पांच साथियों ने मिलकर उसे स्कूल के पीछे बाग में जला दिया।

अस्पतालों में भटकते हुए तोड़ी अंतिम सांस

पहले निजी अस्पताल में भर्ती, फिर रेफर होकर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल और अंत में सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

परिवार की पीड़ा और आरोप

निशा की शादी 2013 में अमित चौहान से हुई थी। उसके दो बेटे हैं: रुद्र (11) और शौर्य (8), उसका पति दिल्ली में काम करता है।

कपड़े बदले होने का आरोप

पिता ने आरोप लगाया कि “निशा घर से सलवार सूट पहनकर निकली थी, लेकिन अस्पताल में हाफ ट्राउजर और बनियान में मिली।” “यह कपड़े आमतौर पर पुरुष पहनते हैं, इससे संदेह और गहराया है।”

 FIR दर्ज, जांच जारी

दीपक सिंह और पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और पीड़िता के अंतिम बयान को आधार बनाया जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें संभावित यौन हिंसा और साजिश की भी पुष्टि करनी है।

फर्रुखाबाद पुलिस के अनुसार:“मामला बेहद संवेदनशील है। पीड़िता की मृत्यु से पहले दिए गए बयानों को आधार बनाकर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाएगा।”

सपा मुख्यालय के बाहर युवक ने खुद को जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय (विक्रमादित्य मार्ग) के बाहर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। यह घटना दोपहर करीब 3:35 बजे की है, जब युवक ने अचानक खुद को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस और मौजूद लोगों ने बुझाई आग

घटना के तुरंत बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों और सपा कार्यकर्ताओं ने कंबल और पानी की मदद से आग बुझाई और युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

कौन है आत्मदाह करने वाला युवक?

  • युवक की पहचान योगेंद्र उर्फ बाबी के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ के भुजपुरा इलाके का निवासी है।
  • मंगलवार को वह अपनी मुंह बोली बहन शबा परवीन और कुछ अन्य लोगों के साथ लखनऊ पहुंचा था।

रुपयों को लेकर विवाद था वजह

  • योगेंद्र का 6 लाख रुपये को लेकर पड़ोसी वसीम और नाजिम से विवाद चल रहा था।
  • आरोप है कि दोनों सट्टेबाजी के धंधे से जुड़े हैं और पैसे मांगने पर गाली-गलौज और धमकी दे रहे थे।
  • युवक का कहना है कि स्थानीय पुलिस से कोई मदद नहीं मिली, जिससे वह हताश होकर राजधानी पहुंचा।

जांच में क्या पता चला?

इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह (गौतमपल्ली) के अनुसार:“युवक अलीगढ़ का रहने वाला है। मामला रुपये के लेन-देन से जुड़ा है। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। यह भी जांच हो रही है कि युवक लखनऊ में किससे मिलने आया था।”

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: “निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने की जो कोशिश की है, वह बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज उपलब्ध कराए और युवक को न्याय प्रदान करे।

योगी सरकार ने शिक्षा सुधार को दी नई गति, 5.75 लाख से अधिक शिक्षकों/शिक्षामित्रों को मिली सहूलियत

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- योगी सरकार की पहल से उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा सुधार को नई गति मिल रही है। प्रदेश के कुल 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1.48 करोड़ छात्रों और यहाँ कार्यरत 5.75 लाख से अधिक शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए अब कक्षा-3 की हिंदी और गणित विषय की शिक्षक संदर्शिकाएँ ‘किताब वितरण ऐप’ के माध्यम से वितरित की जा रही हैं।

इस संदर्शिका को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के उपयोगार्थ विकसित किया गया है। यह शिक्षक डायरी के उपयोग, रखरखाव और वितरण आदि के सम्बन्ध में सभी सूचनाएं/निर्देश उपलब्ध कराती है।

बता दें कि पहली बार तकनीकी माध्यम से हो रहा यह वितरण न केवल समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा बल्कि पूरे राज्य की शिक्षा व्यवस्था को वास्तविक समय की निगरानी से जोड़कर नए मानक स्थापित करेगा।

क्या है ‘किताब वितरण ऐप’
परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सामग्री की पारदर्शी और समयबद्ध आपूर्ति के लिए ‘किताब वितरण ऐप’ शुरू किया गया है। यह क्यूआर कोड आधारित ऐप पाठ्यपुस्तकें, कार्यपुस्तिकाएं, शिक्षक संदर्शिकाएं और अन्य सामग्री अंतिम स्तर तक समय पर पहुँचाने की सुविधा देता है। जिला और खण्ड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर, प्रधानाध्यापक और शिक्षक सामग्री प्राप्त होते ही क्यूआर कोड स्कैन कर विवरण दर्ज करेंगे, जिससे राज्य परियोजना कार्यालय को वास्तविक समय में निगरानी और कार्यवाही की सुविधा होगी। यह ऐप शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करता है।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था आज अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रही है। राज्य के 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 1.48 करोड़ बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए हमारे 5.75 लाख से अधिक शिक्षक और शिक्षामित्र पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गुणवत्तापरक शिक्षा, बेहतर सुविधाओं और पारदर्शी व्यवस्था को सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, ‘हर बच्चे तक उत्कृष्ट शिक्षा पहुँचाना और उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनाना।

तकनीक से पारदर्शिता और समयबद्धता
शिक्षक संदर्शिकाओं की आपूर्ति और रिपोर्टिंग अब पूरी तरह से तकनीकी माध्यम पर आधारित है। किताब वितरण ऐप के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय में प्राप्त पुस्तकों की स्कैनिंग और ऑनलाइन अभिलेखन किया जा रहा है। इस प्रणाली से राज्य स्तर से सीधे निगरानी की सुविधा उपलब्ध है और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

शिक्षकों और छात्रों दोनों को लाभ
परिषदीय विद्यालयों के 6 लाख से अधिक शिक्षक अब बेहतर शिक्षण पद्धति अपनाने में सक्षम हो गए हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव हुआ है। इससे 1.48 करोड़ छात्र सीधे लाभान्वित होंगे और कक्षा-3 के लिए हिंदी और गणित की पढ़ाई अब और अधिक प्रभावी व सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।

इस प्रक्रिया में जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की गई है, जिसमें बीएसए, बीईओ, प्रधानाध्यापक और शिक्षक तक की भूमिका निर्धारित है। भौतिक सत्यापन एसआरजी, एआरपी और डायट मेंटर द्वारा किया जाएगा, जबकि हर स्तर पर अनिवार्य रिपोर्टिंग और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

स्कूल शिक्षा की महानिदेशक कंचन वर्मा ने कहा कि यह प्रयास शिक्षा सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे सरकार को वास्तविक समय में जानकारी मिलेगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और शिक्षण की गुणवत्ता में ठोस सुधार सुनिश्चित होगा।

IOCL Recruitment 2025: बीटेक वालों के लिए इंडियन ऑयल में ग्रेजुएट इंजीनियर पदों पर वैकेंसी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- IOCL Vacancy 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए ग्रेड ‘A’ इंजीनियर और अफसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती केमिकल, इलेक्ट्रिकल, और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स के लिए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार iocl.com पर जाकर 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates):

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
  • CBT परीक्षा की तारीख: 31 अक्टूबर 2025
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 17 अक्टूबर 2025

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria):

  • योग्यता: संबंधित विषय में फुल टाइम बीई/बीटेक डिग्री
  • कम से कम अंक:
  • जनरल, EWS, OBC: न्यूनतम 65% अंक
  • SC/ST/PwBD: 10% की छूट (यानि न्यूनतम 55%)

आयु सीमा (Age Limit):

  • जनरल/EWS: अधिकतम 26 वर्ष (1 जुलाई 2026 तक)
  • SC/ST: 5 वर्ष की छूट
  • OBC (Non Creamy Layer): 3 वर्ष की छूट

चयन प्रक्रिया (Selection Process):

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT):
  • कुल 100 प्रश्न, समय 150 मिनट
  • दो भागों में विभाजित:
  • विशेषज्ञता क्षेत्र (Domain Knowledge): 50 प्रश्न
  • सामान्य योग्यता (Aptitude): 50 प्रश्न (Maths, Reasoning, English)
  1. ग्रुप डिस्कशन और ग्रुप टास्क (GD/GT):

    • कम्युनिकेशन, टीम वर्क, प्रॉब्लम सॉल्विंग का मूल्यांकन

  2. पर्सनल इंटरव्यू (PI):

    • तकनीकी ज्ञान और ओवरऑल फिटनेस का आकलन

अंतिम मेरिट लिस्ट:

  • CBT: 85% वेटेज
  • GD/GT: 5%
  • PI: 10%

कैसे करें आवेदन? (How to Apply for IOCL Engineer Recruitment 2025):

  1. IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं
  2. नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें – नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर दर्ज करें
  3. एप्लिकेशन फॉर्म भरें – व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें
  4. स्कैन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें – फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें
  6. भविष्य के लिए फॉर्म की एक प्रति सेव करके रखें

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links):

आजम खान को डूंगरपुर कांड में हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 10 साल की सजा पर मिली जमानत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मंगलवार को डूंगरपुर कांड में बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा पर जमानत दे दी है। यह जमानत रामपुर के एमपी/एमएलए विशेष न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर आपराधिक अपील के साथ दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद दी गई।

इस मामले में न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने आजम खान के साथ ही ठेकेदार बरकत अली की याचिका पर भी सुनवाई करते हुए जमानत दी है।

क्या है डूंगरपुर कांड?

अगस्त 2019 में गंज थाने में अबरार नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2016 में आजम खान, रिटायर्ड सीओ आले हसन खान और ठेकेदार बरकत अली ने अबरार की पिटाई, घर तोड़ना, और जान से मारने की धमकी दी थी। 30 मई 2024 को विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 10 साल की कैद, जबकि ठेकेदार बरकत अली को 7 साल की कैद की सजा सुनाई थी।

जमानत के बावजूद बाहर आना तय नहीं

आजम खान को इस मामले में भले ही जमानत मिल गई हो, लेकिन वे अब भी जेल से बाहर नहीं आ सकते, क्योंकि उनके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले लंबित हैं, जिनमें सजा सुनाई जा चुकी है।

India-US Trade Deal: “मैं भी इंतजार कर रहा हूं” – पीएम मोदी का ट्रंप को जवाब

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील को लेकर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की ओर से सकारात्मक संकेत मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें भी इस व्यापारिक समझौते को लेकर चर्चा का इंतजार है।

पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत और अमेरिका “घनिष्ठ मित्र और प्राकृतिक साझेदार” हैं, और व्यापारिक बातचीत दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

PM मोदी का बयान:

“भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और प्राकृतिक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापारिक वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को अनलॉक करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए कार्यरत हैं। मैं भी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत करने का इंतजार कर रहा हूं।”

ट्रंप का जवाबी रुख:

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा: “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाओं को लेकर वार्ता जारी है। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने का इंतजार कर रहा हूं।”

यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप, जो पहले भारत पर टैरिफ को लेकर सख्त रुख अपना चुके हैं, अब प्रधानमंत्री मोदी को “महान नेता” कहकर संबोधित कर रहे हैं।

ट्रेड डील में कहां है गतिरोध?

  • अमेरिका की मांग है कि भारत अपने कृषि और डेयरी बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोले।
  • भारत इस मांग को घरेलू किसानों के हितों के मद्देनज़र स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
  • टैरिफ विवाद के चलते अगस्त में प्रस्तावित छठा वार्ता दौर स्थगित कर दिया गया था।

भारत-अमेरिका व्यापार आंकड़े (FY 2024-25):

  • कुल द्विपक्षीय व्यापार: $131.8 अरब
  • भारत का निर्यात: $86.5 अरब
  • भारत का आयात: $45.3 अरब
  • अमेरिका: भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार

India vs UAE Asia Cup 2025 Live Streaming: हॉटस्टार नहीं, यहां देखें भारत बनाम UAE का महामुकाबला

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Asia Cup 2025 में आज यानी 10 सितंबर को भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया आज मेजबान UAE से भिड़ेगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण Sony Sports Network और SonyLIV App पर किया जाएगा।

IND vs UAE Match Details:

  • मैच की तारीख: बुधवार, 10 सितंबर 2025
  • स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • मैच समय: रात 8:00 बजे (IST)
  • टॉस: शाम 7:30 बजे (IST)

IND vs UAE Live Streaming और टेलीकास्ट कहां देखें?

  • TV पर लाइव टेलीकास्ट:
  • Sony Ten 2 HD/SD
  • Sony Ten 3 HD/SD (हिंदी)
  • Sony Six HD/SD
  • SonyLIV 4 HD/SD
  • ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग:

  • SonyLIV ऐप या वेबसाइट पर (सब्सक्रिप्शन ज़रूरी)
  • लाइव स्कोर व अपडेट्स: Livehindustan के क्रिकेट पेज पर

भारत और UAE की संभावित प्लेइंग XI:

भारतीय टीम (India Squad):

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह

UAE टीम (UAE Squad):

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, सिमरनजीत सिंह

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: सिंह राशि वाले विवादों से रहें सतर्क, इन राशियों को मिल सकती है ग्रहों की चुनौती

0

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025:- ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु मिथुन में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल कन्या में, राहु कुंभ में और शनि तथा चंद्रमा मीन राशि में स्थित हैं। ग्रहों की इस चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

मेष (Aries):

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सिर दर्द, नेत्र संबंधित समस्या और मानसिक बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा, और व्यापार में भी स्थिति संतोषजनक रहेगी। उपाय: शनिदेव को नित्य प्रणाम करें।

वृषभ (Taurus):

पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। कानूनी मामलों में नुकसान संभव है। कारोबार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन संतान और प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन (Gemini):

यात्रा से फिलहाल बचना ही उचित रहेगा, नुकसान की संभावना है। मानहानि का डर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी और व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।

कर्क (Cancer):

परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। जोखिम उठाने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें और नीली वस्तु का दान करें।

सिंह (Leo):

जीवनसाथी और खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा विवाद या कहासुनी हो सकती है, खासकर निजी रिश्तों में। नौकरी में जोखिम उठाने से बचें। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

कन्या (Virgo):

इस समय मानसिक और शारीरिक अस्थिरता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा, लेकिन प्रेम व संतान संबंधी मामलों में संतुलन बना रहेगा। व्यवसाय में मध्यम सफलता के संकेत हैं। उपाय: शनिदेव को नमन करें।

तुला (Libra):

समय सामान्य है, लेकिन शत्रु सक्रिय रहेंगे। नुकसान तो नहीं होगा, पर तनाव संभव है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio):

संतान, प्रेम संबंध और पढ़ाई को लेकर असंतोष बना रह सकता है। मानसिक अशांति महसूस होगी। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

धनु (Sagittarius):

घर में कलह की स्थिति बन सकती है। संपत्ति से जुड़ी योजनाओं में रुकावट आएगी। रक्तचाप की समस्या परेशान कर सकती है। मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर (Capricorn):

कारोबार में असंतोष रह सकता है। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। खुद के साथ-साथ भाई-बहनों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति अनुकूल रहेगी। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius):

आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं। निवेश या उधारी से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा। व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन (Pisces):

बच्चों की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। प्रेम में दूरी और मतभेद का अनुभव होगा। स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

सफेद बाल सिर्फ 15 दिन में होंगे काले! जानिए 5 सबसे असरदार घरेलू नुस्खे

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- आजकल 20-25 की उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं। वजह है – तनाव, खराब लाइफस्टाइल, पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव और जेनेटिक फैक्टर। बाजार में मिलने वाले हेयर प्रोडक्ट्स से भी बहुत लोगों को खास फर्क नहीं पड़ता।

लेकिन आयुर्वेद और घरेलू चिकित्सा पद्धति में कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जिनका नियमित उपयोग सफेद बालों को जड़ से काला कर सकता है। आइए जानते हैं 5 सबसे प्रभावशाली घरेलू उपाय, जिनका असर आप पहले हफ्ते से ही महसूस कर सकते हैं।

1. आंवला पाउडर + नारियल तेल

क्यों असरदार है?

  • आंवला में भरपूर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल:

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर लें और 4 चम्मच नारियल तेल में मिलाएं।
  • इसे हल्का गर्म करें और स्कैल्प में अच्छी तरह लगाएं।
  • 1 घंटे बाद बाल धो लें।
  • हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

2. करी पत्ता और नारियल तेल का मिश्रण

क्यों असरदार है?

  • करी पत्तों में मौजूद बीटा-कैरोटीन और अमीनो एसिड बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने में मदद करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल:

  • मुट्ठी भर करी पत्ते लें और नारियल तेल में उबालें।
  • ठंडा होने पर छानकर स्कैल्प पर मालिश करें।
  • रातभर छोड़ दें और सुबह धो लें।
  • यह उपाय सप्ताह में 2 बार करें।
  • 3. प्याज का रस – बालों की जड़ों के लिए बूस्टर

क्यों असरदार है?

  • प्याज का रस ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय करता है, जिससे सफेद बालों की जगह काले बाल उगने की संभावना बढ़ती है।

कैसे करें इस्तेमाल:

  • एक प्याज को पीसकर उसका रस निकालें।
  • स्कैल्प में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
  • हफ्ते में दो बार इसे जरूर अपनाएं।

4. मेंहदी + कॉफी का नेचुरल हेयर डाई

क्यों असरदार है?

  • मेंहदी बालों को प्राकृतिक रूप से रंग देती है, जबकि कॉफी उसे गहरा और शाइनी रंग देती है।

कैसे करें इस्तेमाल:

  • मेंहदी पाउडर में 1 चम्मच कॉफी मिलाएं और गुनगुने पानी से पेस्ट बनाएं।
  • बालों में लगाएं और 1-2 घंटे बाद धो लें।
  • महीने में 2 बार यह उपाय करने से बालों का रंग सुधरेगा।

5. बादाम तेल और एलोवेरा का चमत्कारिक कॉम्बो

क्यों असरदार है?

बादाम तेल में विटामिन E और फैटी एसिड्स होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं।

एलोवेरा स्कैल्प को शांत करता है और बालों की क्वालिटी बेहतर करता है।

कैसे करें इस्तेमाल:

  • 2 चम्मच बादाम तेल और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • स्कैल्प पर 15 मिनट तक मसाज करें।
  • एक घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।

जरूरी सावधानी:

अगर आपको स्किन एलर्जी, डैंड्रफ, या किसी तरह की स्कैल्प प्रॉब्लम है, तो इन घरेलू उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

15 दिन में दिखेगा असर

इन पांच घरेलू नुस्खों को अगर आप नियमित और संयम से अपनाएं, तो 15 दिनों के भीतर सफेद बालों में काला रंग लौटना शुरू हो सकता है। साथ ही बालों की चमक, मजबूती और घनापन भी बढ़ेगा। सच्ची खूबसूरती प्राकृतिक उपचार में है, सिर्फ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में नहीं।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी घरेलू उपाय को आजमाने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। Sarvoday News किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता।