Home Blog Page 239

“वे बेचारे…”: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला भारत के लिए जहर

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले एशिया कप मुकाबले से पहले, एक बार फिर शाहिद अफरीदी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान भारतीय पूर्व खिलाड़ियों पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

WCL में मैच रद्द होने पर नाराज़गी

अफरीदी ने ‘समा टीवी’ पर बात करते हुए कहा कि,”मैंने हमेशा कहा है कि क्रिकेट को चलते रहना चाहिए, यह दोनों देशों के रिश्तों को सुधार सकता है। इंग्लैंड में WCL के मैच के टिकट बिक चुके थे, खिलाड़ी तैयार थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया। आखिर सोच क्या थी?

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीग्स (WCL) में भारतीय टीम ने पाकिस्तान चैंपियंस के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारतीयों में गुस्से को कारण बताया गया था।

भारतीय खिलाड़ियों को लेकर तीखे शब्द

बिना नाम लिए अफरीदी ने इशारा शिखर धवन और इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों की ओर किया। उन्होंने कहा:”अगर मैं नाम लूंगा तो वो बेचारे फंस जाएंगे। जिस खिलाड़ी को मैंने ‘खराब अंडा’ कहा था, उसके कप्तान ने भी यही कहा था। अगर आप नहीं खेलना चाहते तो मत खेलिए, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्वीट कर के ड्रामा मत कीजिए।

भारत-पाक क्रिकेट पर उठ रहे सवाल

एशिया कप में भारत-पाक मैच के बहिष्कार की मांग उठ चुकी है। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, जिसे तत्काल सुनवाई से खारिज कर दिया गया। संसद और खेल मंत्रालय भी इस पर बयान दे चुके हैं।
खेल मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा, लेकिन आईसीसी और एशिया कप जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंट में भाग लेना जारी रहेगा।

पुराने विवाद फिर दोहराए

अफरीदी ने अपने पुराने ‘खराब अंडा’ वाले बयान को दोहराते हुए भारतीयों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा:”कुछ लोग हैं जो लगातार साबित करने में लगे हैं कि वो हिंदुस्तानी हैं। बेचारे जब से पैदा हुए हैं, तब से साबित कर रहे हैं। अब वो एशिया कप में कमेंट्री भी कर रहे हैं।

इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए जगदीप धनखड़, नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की शपथ में हुए शामिल

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी समारोह में शामिल हुए, जो 22 जुलाई को अपने पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए।

धनखड़ की अनुपस्थिति को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। उनकी आज की मौजूदगी ने सभी कयासों और अफवाहों पर विराम लगा दिया है। वह समारोह में पूर्व राष्ट्रपतियों वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी के साथ बैठे नजर आए।

समारोह में दिखी बड़ी नेताओं की मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भी समारोह में शिरकत की।

9 सितंबर को हुआ था चुनाव, राधाकृष्णन को 452 वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को हुआ था, जिसमें एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले। उनके मुकाबले विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही प्राप्त हो सके।

राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर

राधाकृष्णन शपथ लेने से पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। अब उनके इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा गया है।

तमिलनाडु की राजनीति में उन्हें “मोदी ऑफ तमिलनाडु” के नाम से जाना जाता है। वह कोयंबटूर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं और भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मुहूर्त देखकर तय हुआ शपथ समारोह

एनडीए सूत्रों के मुताबिक, राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण विशेष मुहूर्त में आयोजित किया गया था, जिससे उनके कार्यकाल की शुभ शुरुआत हो सके।

Aaj Ka Rashifal 12 September 2025: मिथुन राशि को मिलेगी खुशखबरी, जानें बाकी राशियों का हाल

0

Aaj Ka Rashifal 12 September 2025: ग्रहों की चाल में हुए बदलाव के साथ आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि (Aries):

आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। यह सकारात्मक ऊर्जा समाज में आपका आकर्षण बढ़ाएगी। व्यापार में लाभ होगा और प्रेम-संतान का भी अच्छा साथ मिलेगा।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus):

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सिरदर्द और आंखों में तकलीफ हो सकती है। मानसिक तनाव भी रहेगा। हालांकि, व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini):

आपके लिए दिन शुभ समाचारों से भरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer):

व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास में रखें।

सिंह राशि (Leo):

भाग्य आज आपका साथ देगा। करियर और रोजगार में उन्नति के संकेत हैं। सभी क्षेत्रों में स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

आज सावधानी जरूरी है। किसी भी तरह का जोखिम न लें, क्योंकि दुर्घटना का योग बन रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें, लाल वस्तु पास रखें।

तुला राशि (Libra):

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

शत्रु पर आपका प्रभाव बना रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और ज्ञान प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य और संतान के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई और लेखन में मन लगेगा। हालांकि, कोई बड़ा निर्णय अभी न लें। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn):

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मां का साथ मिलेगा लेकिन पारिवारिक विवाद से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

आज का दिन पराक्रम से भरा रहेगा। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य और परिवार से संतोष मिलेगा।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।

मीन राशि (Pisces):

धन का आगमन बढ़ेगा और लिक्विड फंड में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ समय है, लेकिन निवेश को फिलहाल टालें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 माओवादी ढेर; 1 करोड़ का इनामी कमांडर भी मारा गया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। CRPF, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 10 माओवादी ढेर किए जा चुके हैं। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये का इनामी माओवादी कमांडर बालकृष्ण भी मारा गया है।

रायपुर रेंज के IG अमरेश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षाबलों को मैनपुर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष अभियान दल को भेजा गया। मुठभेड़ सुबह से ही रुक-रुक कर जारी रही, जिसमें अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

ऑपरेशन से पहले मिली थी इनपुट

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बालकृष्ण समेत कई टॉप माओवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद गरियाबंद की E-30 यूनिट, STF और कोबरा की टीम ने अभियान चलाया।

बालकृष्ण कौन था?

बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सक्रिय सदस्य था और सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। वह बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उस पर ₹1 करोड़ का इनाम घोषित था।

नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद को पूर्णतः समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में बरसात के मौसम में भी एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जो पहले कम ही देखे जाते थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इलाके में अभी भी गोलीबारी चल रही है, और बैकअप फोर्स रवाना कर दी गई है। कोबरा कमांडो और विशेष बल मौके पर डटे हुए हैं।

गेस्ट हाउस के गेट पर लटके रहे संजय सिंह, फारूक अब्दुल्ला से नहीं मिल पाए; VIDEO वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को श्रीनगर के सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। गुरुवार को उन्होंने दावा किया कि उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना देने से रोका गया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को उनसे मिलने तक नहीं दिया गया।

संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गेस्ट हाउस के बंद गेट पर चढ़कर पुलिस से बहस करते दिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है और सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबा रही है।

संजय सिंह बोले – “तानाशाही चरम पर है”

संजय सिंह ने कहा:”आज मुझे और मेरे सहयोगियों को प्रेस कांफ्रेंस और धरना देने से रोका गया। मुझे श्रीनगर में हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। लोकतंत्र में आवाज उठाना हमारा अधिकार है।”.

उन्होंने बताया कि वह पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताने श्रीनगर पहुंचे थे, जिन्हें हाल ही में PSA (पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट) के तहत हिरासत में लिया गया है।

फारूक अब्दुल्ला बोले – “मैं सिर्फ हालचाल पूछने गया था”

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा,”मैं सिर्फ संजय सिंह जी से उनका हालचाल पूछने गया था लेकिन उन्हें गेस्ट हाउस में बंद कर दिया गया था। मुझे दुख हुआ कि मिलने तक नहीं दिया गया। मैं उपराज्यपाल से अपील करूंगा कि नेताओं और जनता के अधिकारों का सम्मान किया जाए।”

केजरीवाल ने साधा निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी और लिखा:”एक पूर्व मुख्यमंत्री को राज्य के गेस्ट हाउस में कैद किए सांसद से मिलने नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र नहीं, खुली तानाशाही और गुंडागर्दी है।”

भारत-मॉरीशस समझौता: वाराणसी में पीएम मोदी और ‘मॉरीशस पीएम की ऐतिहासिक बैठक, जानें 10 बड़े पॉइंट्स

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- India Mauritius Agreement 2025 – वाराणसी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम ने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों से न केवल दोनों देशों के बीच रिश्ते गहरे होंगे, बल्कि विकास, व्यापार और सुरक्षा से जुड़े कई अहम क्षेत्रों को नई दिशा मिलेगी।

वाराणसी समझौते की 10 बड़ी बातें

  1. संस्कृति का गहरा संबंध – पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार सदियों पहले मॉरीशस पहुंचे और वहां की जीवन-धारा में रच-बस गए। वाराणसी में यह मिलन केवल औपचारिक नहीं, बल्कि आत्मिक है।

  2. भारत और मॉरीशस परिवार की तरह – दोनों देशों को केवल पार्टनर नहीं, बल्कि परिवार बताया गया। मॉरीशस को भारत की Neighbourhood First Policy और विजन महासागर का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया गया।

  3. चागोस समझौता और संप्रभुता – पीएम मोदी ने मॉरीशस के लोगों को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा डीकोलोनाइजेशन और मॉरीशस की संप्रभुता के समर्थन में रहा है।

  4. स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज – भारत ने मॉरीशस की ज़रूरतों और प्राथमिकताओं को देखते हुए विशेष आर्थिक पैकेज देने का फैसला किया। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर मजबूत होंगे।

  5. डिजिटल कनेक्टिविटी – पिछले साल मॉरीशस में यूपीआई और रुपे कार्ड की शुरुआत हुई थी। अब स्थानीय करेंसी में व्यापार शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

  6. शिक्षा और शोध में सहयोग – IIT मद्रास और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट ने यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस के साथ MoU साइन किए। इससे शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन को नई ऊंचाई मिलेगी।

  7. हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा साझेदारी – पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदाता रहा है। दोनों देशों ने ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और व्यापार से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

  8. 100 इलेक्ट्रिक बसें – भारत मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बसें देगा। इनमें से 10 बसें पहले ही पहुंच चुकी हैं।

  9. जन औषधि केंद्र और आयुष अस्पताल – भारत ने मॉरीशस में पहला जन औषधि केंद्र खोला है। इसके अलावा आयुष अस्पताल और वेटरनरी स्कूल एंड एनिमल हॉस्पिटल खोलने में भी भारत मदद करेगा।

  10. स्थानीय करेंसी में द्विपक्षीय व्यापार – अब भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार सीधे लोकल करेंसी में होगा, जिससे डॉलर पर निर्भरता कम होगी।

लास्ट डेट के बाद ITR भरने पर क्या होगा? 31 दिसंबर तक मौका, लेकिन देना होगा जुर्माना – जानिए पूरा नियम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आपने 15 सितंबर 2025 तक अपनी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं की है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इनकम टैक्स विभाग आपको कुछ शर्तों के साथ 31 दिसंबर 2025 तक “बिलेटेड रिटर्न” (Belated Return) दाखिल करने की अनुमति देता है। हालांकि, इसमें आपको जुर्माना और ब्याज चुकाना पड़ सकता है।

कितना जुर्माना देना होगा?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आपकी कुल आय ₹5 लाख से अधिक है, तो ₹5,000 तक जुर्माना लगेगा। यदि आय ₹5 लाख या कम है, तो ₹1,000 का जुर्माना देना होगा। अगर आपकी आय टैक्सेबल नहीं है और आप केवल रिफंड क्लेम के लिए ITR फाइल कर रहे हैं, तो कोई जुर्माना नहीं लिया जाएगा।

ब्याज का भी हिसाब देना होगा

सीए अभिनंदन पांडेय के अनुसार, अगर आपने टैक्स समय पर नहीं भरा है, तो आपको बकाया टैक्स पर हर महीने 1% ब्याज देना होगा। यह ब्याज टैक्स पेमेंट की तारीख तक गिना जाएगा।

लेट फाइलिंग के अन्य नुकसान

रिफंड में देरी: समय पर रिटर्न न भरने से रिफंड में देरी हो सकती है। कैपिटल लॉस कैरी फॉरवर्ड नहीं होगा: आप शेयर बाजार या बिजनेस लॉस को अगले सालों में नहीं ले जा सकेंगे। नोटिस और कार्रवाई: आयकर विभाग नोटिस भेज सकता है। गंभीर मामलों में जेल की नौबत भी आ सकती है (धारा 276CC)।

बिलेटेड रिटर्न कैसे फाइल करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  1. incometax.gov.in पर लॉग इन करें
  2. “e-File” > “Income Tax Returns” > “File Income Tax Return” चुनें
  3. असेसमेंट ईयर 2025-26 चुनें
  4. “Return Filing Type” में Belated Return (u/s 139(4)) चुनें
  5. ITR फॉर्म भरें, टैक्स + जुर्माना अदा करें और सबमिट करें

“एक ही ओवर में 3 विकेट, अब तो कुलदीप अगला… मांजरेकर का गंभीर पर तंज”

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- एशिया कप टी20 में टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी शानदार वापसी से क्रिकेट फैंस और आलोचकों को चौंका दिया। यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कुलदीप ने महज़ 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। लेकिन इस प्रदर्शन के बाद संजय मांजरेकर ने टीम चयन को लेकर तंज कसा है।

मांजरेकर ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा,“अब कुलदीप यादव ने एक ओवर में 3 विकेट ले लिए हैं, वह अगला मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि भारत उन्हें ऐसे ही ट्रीट करता है।”

उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में पेश किया लेकिन यह बात भारतीय टीम की चयन नीतियों पर एक गंभीर कटाक्ष बन गई।

“गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर सवाल”

कुलदीप ने लगभग 15 महीने बाद T20I खेला और आते ही अपनी उपयोगिता साबित कर दी। उन्होंने खुद भी मैच के बाद कहा कि प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना उनके लिए तकलीफदेह था।
माना जा रहा है कि कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट का कुलदीप पर भरोसा न जताना अब सवालों के घेरे में आ गया है।

कुलदीप का प्रदर्शन: एक नजर में

  • मैच: भारत vs यूएई
  • फिगर्स: 2.1 ओवर, 7 रन, 4 विकेट
  • एशिया कप T20 में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
  • प्लेयर ऑफ द मैच
  • 1 ही ओवर में 3 विकेट

मांजरेकर का बयान “मैं मजाक कर रहा हूं लेकिन कुलदीप यादव का करियर तो यही कहता है। जब वह अच्छा करते हैं तो उन्हें ड्रॉप कर दिया जाता है।”

Aaj Ka Rashifal 11 September 2025 मेष समेत इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ दिन, मिल सकता है धन लाभ

0

Aaj Ka Rashifal 11 September 2025:- आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति इशारा कर रही है कि मेष, मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों को धन लाभ और सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल:

मेष राशि:

आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। कार्यक्षमता में इजाफा होगा और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान आपकी बात मानेगी और व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं। जो चाहिए, वह उपलब्ध हो सकता है। दिन आपके पक्ष में रहेगा।
टिप: सूर्य को जल चढ़ाएं और लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि:

खर्चों में बढ़ोतरी संभव है और किसी बात को लेकर मन में चिंता रह सकती है, भले ही उसका ठोस कारण न हो। हालांकि, प्रेम और संतान पक्ष संतुलित रहेगा। कारोबारी स्थिति सामान्य रहेगी।
टिप: हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि:

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने स्रोत भी सक्रिय रहेंगे। व्यापार, प्रेम और संतान सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता बनी रहेगी।
टिप: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि:

भाग्य आपका साथ देगा। करियर में उन्नति के योग हैं और किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और व्यापार लाभकारी रहेगा।
टिप: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि:

आज की ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। काम बनते नजर आएंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम और संतान संबंधों में सुधार दिखेगा, और व्यापारिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा।
टिप: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:

चोट या किसी छोटी दुर्घटना की आशंका है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान को लेकर स्थिति संतुलित है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
टिप: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि:

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में प्रगति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा अस्थिर हो सकता है लेकिन अन्य क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
टिप: लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि:

विरोधियों से सतर्क रहें, हालांकि उनकी चालों को आप नाकाम करने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान के मामलों में संतुलन बनाए रखें।
टिप: पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि:

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े लोग जैसे विद्यार्थी, लेखक और कवि के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
टिप: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

घर-परिवार में विवाद की संभावना है, लेकिन प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
टिप: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि:

व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और प्रेम-संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।
टिप: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:

धन की आवक के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत बेहतर होगी और व्यापार में सुधार नजर आएगा।
टिप: लाल वस्तु पास रखें।

नेपाल में नई अंतरिम सरकार की तैयारी, पूर्व CJI सुशीला कार्की बन सकती हैं प्रधानमंत्री, भारत से है खास जुड़ाव

डिजिटल डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच अब अंतरिम सरकार की नियुक्ति की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सुशीला कार्की का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिल रहा है।

दरअसल, बीते कुछ दिनों से नेपाल में भ्रष्टाचार, महंगाई और शासन व्यवस्था को लेकर उग्र जन आंदोलन चल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद, पहले काठमांडू के मेयर बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग उठी थी। लेकिन शाह ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद देश की सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की का नाम प्रमुखता से उभरा है।

जेन-जी युवाओं ने दिया समर्थन

नेपाल बार एसोसिएशन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, अंतरिम प्रधानमंत्री चुनने के लिए एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें 5,000 से अधिक युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें से अधिकांश ने सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन किया।

भारत से भी है शिक्षा का नाता

सुशीला कार्की का भारत से भी गहरा संबंध है। उन्होंने वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीति शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने नेपाल के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की।

कौन हैं सुशीला कार्की?

नेपाल के विराटनगर में 7 जून, 1952 को जन्मीं सुशीला कार्की नेपाल की पहली और एकमात्र महिला CJI रह चुकी हैं। 2016 में उन्होंने नेपाल की सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यभार संभाला और 2017 में रिटायर हुईं।
वह सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और 1979 में वकालत के क्षेत्र में कदम रखने से पहले एक शिक्षक के रूप में भी काम कर चुकी हैं। 2009 में सुप्रीम कोर्ट में एड-हॉक जज के रूप में नियुक्ति के बाद उनका न्यायिक सफर शुरू हुआ था।

नेपाल में क्यों जरूरी हो गई अंतरिम सरकार?

बीते तीन दिनों में राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में बवाल हुआ है। सरकारी तंत्र पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री ओली को पद छोड़ना पड़ा। अब देश को स्थिरता देने के लिए एक विश्वसनीय अंतरिम नेतृत्व की तलाश की जा रही है, जिसमें सुशीला कार्की को सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।