Home Blog Page 237

नवरात्र से पहले तोहफा: बिहार सरकार देगी निर्माण मजदूरों को 5000 रुपये, CM नीतीश का बड़ा ऐलान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- नवरात्रि से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के निर्माण श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को घोषणा की कि ‘वार्षिक वस्त्र सहायता योजना’ के तहत 16 लाख से अधिक मजदूरों को 5000 रुपये की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की गई है। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों के सामाजिक व आर्थिक जीवन को बेहतर बनाना है।

नीतीश कुमार का आधिकारिक बयान

सीएम नीतीश कुमार ने इस ऐलान को भगवान विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जोड़ते हुए अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर लिखा:“यह सुखद संयोग है कि भगवान विश्वकर्मा की आराधना के दिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर हम निर्माण श्रमिकों के खातों में 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए ट्रांसफर कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि “बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड” के माध्यम से वार्षिक वस्त्र सहायता योजना अंतर्गत दी जा रही है।

योजना का आंकड़ा

योजना का नाम वार्षिक वस्त्र सहायता योजना
लाभार्थियों की संख्या 16,04,929 श्रमिक
प्रति श्रमिक राशि ₹5,000
कुल वितरित राशि ₹802.46 करोड़
वितरण माध्यम डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT)

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पोर्टल का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना” के वेब पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच मिलेगी।

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा: “देश के नागरिकों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जी पूरी निष्ठा से निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने लिया ‘बॉयकॉट प्लान’ से यूटर्न, UAE के खिलाफ खेलेगा करो या मरो का मुकाबला

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Asia Cup 2025 में धमकी भरे तेवर अपनाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आखिरकार पीछे हटते हुए आज यूएई के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने का फैसला लिया है। इस मैच में जीत ही पाकिस्तान को सुपर-4 में पहुंचा सकती है, वरना टूर्नामेंट से बाहर होना तय है।

क्या था पूरा मामला?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर आईसीसी (ICC) से नाराज़गी जताई थी। आरोप था कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में एंडी पाइक्रॉफ्ट की भूमिका पक्षपातपूर्ण रही। इसी के चलते पीसीबी ने एशिया कप के बहिष्कार तक की धमकी दे डाली थी।

हालांकि, आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को ठुकरा दिया, लेकिन बोर्ड अब टूर्नामेंट में बना रहेगा। विश्व क्रिकेट के नियमों के आगे झुकते हुए, पाकिस्तान की टीम आज (17 सितंबर) यूएई से भिड़ेगी। इस मैच को हारने पर सुपर-4 की रेस से बाहर हो जाएगी।

पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से बनाई दूरी

सूत्रों के अनुसार, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से चर्चा की, जिसके बाद टीम के खेलने का फैसला लिया गया।
हालांकि, नाराज़गी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। पाकिस्तान टीम ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लिया, जैसा कि भारत से हार के बाद पोस्ट-मैच सेरेमनी में भी नजर आया था।

रेफरी को लेकर आईसीसी का फैसला

हालांकि एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाया नहीं गया है, लेकिन आज के मैच में उनकी जगह रिची रिचर्डसन को मैच रेफरी बनाया जा सकता है। यह कदम शायद पाकिस्तान की भावनाओं को शांत करने के लिए उठाया गया हो।

करो या मरो: सुपर-4 की जंग

पाकिस्तान और यूएई दोनों ने 2-2 मुकाबले खेले हैं, और दोनों के पास 1-1 जीत है। यदि पाकिस्तान यह मैच जीतता है, तो वह भारत के साथ सुपर-4 में पहुंच जाएगा। अगर हारता है, तो यूएई की टीम सुपर-4 में जगह बना लेगी और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।

Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?

0

Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। गुरु मिथुन में, चंद्रमा स्वग्रही कर्क में, सूर्य और बुध कन्या में, शुक्र और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। वहीं, मंगल तुला राशि में हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा—

मेष राशि (Aries):

आज जीवनशैली में शान-ओ-शौकत बढ़ेगी। प्रॉपर्टी, वाहन या घर से जुड़ी खरीदारी के योग हैं। हालांकि, घरेलू माहौल में कुछ तनाव भी आ सकता है। प्रेम और संतान को लेकर स्थिति सामान्य है। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। काली माता की आराधना शुभफलदायक रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus):

पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। प्रेम और संतान के मामले में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। सफेद वस्तु अपने पास रखें, लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini):

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सदस्यों की संख्या या संबंधों में वृद्धि हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मिश्रित रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। काली माता को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि (Cancer):

सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन और बच्चों से सुखद अनुभव होंगे। कारोबार में उन्नति होगी। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरत की चीजें समय पर मिलेंगी। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo):

अत्यधिक खर्च मन को विचलित कर सकता है। सेहत पर असर दिख सकता है। प्रेम और संतान पक्ष ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। काली माता की कृपा प्राप्त करने के लिए उनका स्मरण करें।

कन्या राशि (Virgo):

नए आय स्रोत बनेंगे और पुराने रुके हुए पैसे भी वापस आ सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से भी दिन लाभदायक रहेगा। लाल वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

तुला राशि (Libra):

कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रोफेशनल जीवन में भी उपलब्धि मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक है। व्यापार लाभकारी रहेगा। शनि देव की आराधना करते रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। यात्रा के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम और संतान को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। पीली वस्तु अपने पास रखें, दिन शुभ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius):

आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान पक्ष बेहतर है। व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। गणेश जी की पूजा लाभकारी होगी।

मकर राशि (Capricorn):

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक है। व्यापार में भी अनुकूलता बनी रहेगी। हरी वस्तु साथ रखें, दिन शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius):

दुश्मनों पर हावी रहेंगे। ज्ञान और योग्यता में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालांकि, सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। हरी वस्तु पास में रखें।

मीन राशि (Pisces):

छात्रों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लेखन, अध्ययन में मन लगेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति कुछ सामान्य रह सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

RRB Paramedical Bharti 2025: रेलवे में पैरामेडिकल के 434 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- RRB Paramedical Bharti 2025: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किए जा सकते हैं।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 है, जबकि एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 21 से 30 सितंबर 2025 तक खुली रहेगी।

रिक्त पदों का विवरण (Total: 434 पद)

पद का नाम पदों की संख्या
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट 272 पद
डायलिसिस टेक्नीशियन 4 पद
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-II 33 पद
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) 105 पद
रेडियोग्राफर (एक्स-रे टेक्नीशियन) 4 पद
ईसीजी टेक्नीशियन 4 पद
लैब असिस्टेंट ग्रेड-II 12 पद

शैक्षणिक योग्यता (Post-wise)

  • नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: GNM या B.Sc नर्सिंग
  • फार्मासिस्ट: डिप्लोमा या डिग्री इन फार्मेसी
  • रेडियोग्राफर / ईसीजी टेक्नीशियन: संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री
  • लैब असिस्टेंट: DMLT
  • हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर: B.Sc (केमिस्ट्री)
  • डायलिसिस टेक्नीशियन: B.Sc और डिप्लोमा इन हेमोडायलिसिस

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई विस्तृत पात्रता शर्तें जरूर पढ़ें।

आयु सीमा (Post-wise)

  • न्यूनतम आयु: 18–20 वर्ष
  • अधिकतम आयु:
  • नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: 40 वर्ष
  • अन्य पद: 33 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹500
  • SC / ST / महिला / थर्ड जेंडर / EBC / अल्पसंख्यक / ESM: ₹250

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 सितंबर 2025
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 20 सितंबर 2025
  • करेक्शन विंडो: 21 सितंबर से 30 सितंबर 2025

कैसे करें आवेदन?

  • क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं
  • संबंधित Recruitment लिंक पर क्लिक करें
  • New Registration करें
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

IOCL Apprentice Bharti 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, जल्द करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने विभिन्न क्षेत्रों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 537 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, डेटा एंट्री ऑपरेटर और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में पदों का वितरण

  • ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस: 156 पद
  • वेस्टर्न रीजन पाइपलाइंस: 152 पद
  • नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइंस: 97 पद
  • साउदर्न रीजन पाइपलाइंस: 47 पद
  • साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस: 85 पद
  • कुल पद: 537

योग्यता और आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष (31 अगस्त 2025 के आधार पर)
  • आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
  • जिन उम्मीदवारों ने BE/B.Tech, MBA, MCA, CA/ICWA, LLB या समकक्ष उच्च डिग्री प्राप्त की है, वे इस अप्रेंटिसशिप के लिए पात्र नहीं होंगे।

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने की होगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Career’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ‘Apprenticeship Recruitment’ लिंक पर जाएं।
  4. अब ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  5. एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 सितंबर 2025

महत्वपूर्ण लिंक

IOCL आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आप 12वीं पास हैं और एक प्रतिष्ठित संस्थान के साथ करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। आवेदन प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें।

देहरादून में जल सैलाब का कहर: युवक घंटों बिजली के पोल से चिपका रहा, कैसे बची जान-देखें Video

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब एक युवक अपनी जान बचाने के लिए कई घंटों तक बिजली के पोल से चिपका रहा। तेज बहाव और बाढ़ के कारण वह वहां से हिल नहीं सका, लेकिन सुबह एनडीआरएफ टीम ने बहादुरी दिखाते हुए युवक को रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से रेस्क्यू किया।

देहरादून में भारी बारिश और बादल फटने की घटना से जल सैलाब आ गया। शहर के मशहूर पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा और मालदेवता तबाह हो गए। 6000 साल पुराना टपकेश्वर मंदिर जलमग्न हो गया। शहर भर में रातभर से हो रही बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों में कम से कम 500 लोग फंसे हुए हैं। जल सैलाब की भयावह और दिल दहला देने वाले मंजर आ रहे हैं। बादल फटने के बाद नदी के विकराल रूप लेने से जान बचाने के लिए एक युवक घंटों बिजली के पोल पर चिपका रहा। युवक को आज दिन में एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।

अधिक बारिश के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं। 400 से अधिक को रेस्क्यू किया जा चुका है। नदी-नाले उफान पर हैं। देहरादून-मसूरी रोड भी पूरी तरह से बाधित है। शिव मंदिर के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश थमने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर भयंकर जाम की स्थिति है।

देहरादून में कल रात बादल फटने की घटना के बाद से एनडीआरएफ की टीम तेजी से राहत कार्यों में जुट गई है। यहां प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक कई घटों तक अपनी जान बचाने के लिए बिजली के पोल पर लटका हुआ था। आज सुबह राहत बचाव दल ने युवक को रेस्क्यू किया। टीम ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बचाव दल का एक जवान रस्सियों के सहारे फंसे युवक तक पहुंचता है और फिर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाता है। रेस्क्यू टीम के इस सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया पर प्रशंसा भी की जा रही है।

अमेठी मेडिकल कॉलेज को 50 सीटों की मिली मान्यता, स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी का जताया आभार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अमेठी जिले के लोगों का 45 साल पुराना सपना आखिरकार साकार हो गया। मंगलवार को तिलोई के गोबरे गांव में बने नए मेडिकल कॉलेज को 50 एमबीबीएस सीटों के लिए आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इसी सत्र (2025-26) से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि बाकी बची 50 सीटों के लिए प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी, जिससे कुल क्षमता 100 तक पहुंचे।

1983 से 2025 तक: 42 साल लंबा इंतज़ार

आपको बतादे कि वर्ष 1983: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुंशीगंज में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था| लेकिन जमीन उपलब्ध होने के बावजूद कॉलेज कभी बन नहीं पाया। वर्ष 2020 में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयासों से तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने तिलोई में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी। वर्ष 2022 में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 जनवरी को कॉलेज का शिलान्यास किया। अब 42 साल के इन्तजार के बाद वर्ष 2025में  50 सीटों की आधिकारिक मान्यता मिल गई। आखिरकार सपना पूरा हो ही गया|

तिलोई में मेडिकल कॉलेज बन जाने के बाद लोगों को इलाज के लिए लखनऊ तक की दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। इससे ना सिर्फ उनके समय की बचत होगी बल्कि नजदीक ही अच्छा इलाज उन्हें उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को भी नजदीक ही सरकारी कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

स्मृति ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर अमेठी वासियों की चार दशकों की प्रतीक्षा पूर्ण होना सुखद और ऐतिहासिक है। तिलोई मेडिकल कॉलेज न सिर्फ अमेठी के लोगों को आरोग्य का वरदान प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर तमाम तरह से रोजगार की नई संभावनाओं का सृजन भी करेगा। मेडिकल कॉलेज से निकले डॉक्टर पूरे देश में अपनी सेवाओं से लोगों को लाभान्वित करेंगे।

स्मृति ईरानी ने कहा कि सांसद होने के नाते अपने कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को संभव करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। 200 बेड के अस्पताल, जिला अस्पताल में तमाम सुविधाओं की बढ़ोतरी, सैकड़ों जन आरोग्य केंद्रों के साथ अब मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलने से अमेठी के आम जन को बड़ा लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि अमेठी का प्रत्येक नागरिक जानता है कि किस तरह चार दशकों तक मेडिकल कॉलेज के लिए संघर्ष किया गया। मेडिकल कॉलेज के नाम पर जमीनें अधिग्रहित हुईं लेकिन कॉलेज नहीं बन सका। आज प्रधानमंत्री ने 50 सीटों की मान्यता देकर अमेठी को मेडिकल हब बनाने की दिशा में बड़ी सौगात दी है। यह दिन अमेठी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में सकारात्मक संकेत: खत्म हो सकता है 50% टैरिफ का विवाद, मजबूत हुआ रुपया

0

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर जल्द खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार, 16 सितंबर को दोनों देशों के बीच हुई उच्चस्तरीय व्यापार वार्ता को दोनों पक्षों ने “सकारात्मक” करार दिया।

अमेरिका की ओर से असिस्टेंट यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव ब्रेंडन लिंच और भारत की ओर से वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के बीच यह बैठक हुई। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने इसे “द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा” बताया।

भारत सरकार ने भी बयान जारी करते हुए कहा:“भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार के स्थायी महत्व को स्वीकार करते हुए बातचीत सकारात्मक रही।”

टैरिफ वॉर की पृष्ठभूमि: कब और क्यों बढ़ा तनाव?

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में खटास आ गई थी। खासतौर पर रूस से कच्चा तेल खरीदने के फैसले के बाद, अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 25% बेस टैरिफ और 25% अतिरिक्त जुर्माना लगाया था।

टैरिफ विवाद के बाद यह पहली बार है कि कोई वरिष्ठ अमेरिकी व्यापार अधिकारी भारत दौरे पर आया है, जिससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीदें जगी हैं।

ये नहीं था आधिकारिक वार्ता का छठा राउंड

वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह बैठक आधिकारिक छठे दौर की वार्ता नहीं थी, बल्कि उससे पहले की “पूर्व-सम्मेलन चर्चा” थी। उन्होंने बताया कि दोनों देश साप्ताहिक वर्चुअल बैठकों के माध्यम से भी संवाद बनाए हुए हैं।

रुपये में मजबूती: बाज़ार ने जताई उम्मीदें

भारत-अमेरिका वार्ता में सुधार के संकेत मिलते ही भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे मजबूत होकर 88.08 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार:

  • घरेलू बाजार में सकारात्मकता
  • डॉलर की कमजोरी
  • फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक को लेकर अनिश्चितता
    इन सभी कारकों ने रुपये को मजबूती प्रदान की।

अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या भारत और अमेरिका टैरिफ कटौती या पूर्ण समाप्ति की ओर बढ़ेंगे? यदि ऐसा होता है, तो न केवल व्यापारिक रिश्ते सुधरेंगे, बल्कि वैश्विक निवेशकों का विश्वास भी भारत में और मज़बूत होगा।

राजस्थान में बदलती खेती की तस्वीर: ‘Cottage Farming’ बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- राजस्थान जैसे शुष्क राज्य में जहां खेती करना किसी चुनौती से कम नहीं, वहीं अब ‘Cottage Farming’ किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बनती जा रही है। पारंपरिक खेती के मुकाबले यह मॉडल कम संसाधनों में ज्यादा लाभ और स्थायी जीवनशैली की ओर इशारा करता है।

क्या है Cottage Farming?

‘Cottage Farming’ का मतलब है छोटे स्तर पर खेती, पशुपालन, बागवानी, मधुमक्खी पालन जैसे कार्य, जो पारिवारिक या गांव स्तर पर संचालित किए जाते हैं।

इस मॉडल में घी, पनीर, अचार, ऊन, जैविक अनाज जैसे मूल्य वर्धित उत्पाद (Value-added Products) से अतिरिक्त आमदनी अर्जित की जाती है। यह खेती अब केवल खेतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बाजार, रोजगार और पर्यावरण की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रही है।

विशेषज्ञों की राय में कितना अहम है Cottage Farming?

डॉ. हेमंत कुमार (Veterinary Surgeon):

डॉ हेमंत कुमार के मुताबिक Cottage Farming ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और पशुपालन का सामंजस्यपूर्ण मिलन है, जिससे छोटे किसान स्थिर और दीर्घकालीन आय प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रूप से राजस्थान जैसी शुष्क जलवायु वाले प्रदेश में यह मॉडल कृषि को टिकाऊ और लाभकारी बनाता है।”

डॉ. जयदीप भदौरिया (Senior Veterinary Officer):

डॉ जयदीप के मुताबिक “पशुपालन को खेती से जोड़कर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। दूध, घी, ऊन जैसे उत्पाद इसमें मुख्य भूमिका निभाते हैं।”

डॉ. वीरेंद्र कुमार (Veterinary Officer):

डॉ वीरेन्द्र कुमार  का कहना है “कम पानी वाली फसलें और देसी पशु प्रजातियां राजस्थान में इस मॉडल को बेहद प्रभावशाली बनाती हैं।”

डॉ. मंगीलाल (Veterinary Officer):

वही डॉ मांगीलाल का कहना है कि “भेड़-बकरी और ऊंट पालन के ज़रिए किसान न सिर्फ स्थानीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।”

राजस्थान में Cottage Farming के उज्ज्वल अवसर

प्रमुख संभावनाएं:
  • कम पानी वाली फसलें: बाजरा, ज्वार, मूँग, चना, अरहर
  • जैविक खेती: एलोवेरा, अश्वगंधा, जैविक अनाज
  • फल उत्पादन: बेर, करौंदा, अमरूद
  • पशुपालन: देसी गाय, भैंस, ऊंट, भेड़-बकरी
  • मधुमक्खी पालन व मछली पालन
  • महिला सशक्तिकरण: हस्तशिल्प, प्रसंस्करण, घरेलू उद्योग
  • एग्रो टूरिज्म: किसानों को अतिरिक्त आय

सरकार की योजनाएं और सहयोग

राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे – NRLM (National Rural Livelihood Mission), NDDB (National Dairy Development Board), और PM-KISAN – cottage farming को ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। Export Market में जैविक और देसी उत्पादों की मांग बढ़ रही है, जो इस मॉडल को और मजबूत बनाता है।

‘नो हैंडशेक’ विवाद में नया मोड़: पाकिस्तान ने ICC में डाली अर्जी, मैच रेफरी पर उठाए सवाल; ICC ने की…

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- India vs Pakistan Asia Cup 2025 के मुकाबले में भले ही क्रिकेट का रोमांच ज्यादा न रहा हो, लेकिन यह मैच विवादों में घिरता जा रहा है। वजह है टॉस और मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना — जिसने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है।

PCB ने ICC से की शिकायत, रेफरी को हटाने की मांग

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो फिलहाल एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन भी हैं, ने इस पूरे मामले की शिकायत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से की है। PCB ने आरोप लगाया कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने के लिए निर्देशित किया, जो क्रिकेट की भावना और ICC आचार संहिता के खिलाफ है।

PCB ने ICC को रेफरी को एशिया कप 2025 से तुरंत हटाने की मांग की। इसके लिए उन्होंने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का हवाला दिया, जो “खेल भावना के विरुद्ध मामूली आचरण” को कवर करता है।

मोहसिन नकवी ने पोस्ट की, फिर डिलीट की

मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस शिकायत की जानकारी देते हुए लिखा: “पीसीबी ने मैच रेफरी द्वारा ICC आचार संहिता और MCC के क्रिकेट भावना से संबंधित नियमों के उल्लंघन के संबंध में ICC में शिकायत दर्ज कराई है।”

हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।

ICC ने ठुकराई PCB की मांग

ICC ने PCB की यह शिकायत खारिज कर दी है। ICC के अनुसार, मैच रेफरी ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया था कि दोनों कप्तान या खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ न मिलाएं।

भारतीय टीम का रुख: ‘निर्णय देश के हालात को ध्यान में रखकर’

सूत्रों के अनुसार, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले से ही तय कर लिया था कि वह पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। यह फैसला हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों, उनके परिवारों और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों के सम्मान में लिया गया था।

हाथ मिलाना: क्रिकेट की परंपरा

क्रिकेट में टॉस से पहले और मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों और खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाना एक पुरानी परंपरा है। हालांकि, कोविड-19 महामारी के समय इसे कुछ समय के लिए रोका गया था, लेकिन अब यह फिर से सामान्य हो चुका है।