Aaj Ka Rashifal 31 January 2026:- आज 31 जनवरी 2026, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। आज गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह में, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल मकर राशि में स्थित हैं। वहीं राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल—
मेष राशि
आज व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। सेहत में सुधार होगा। प्रेम जीवन और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन अनुकूल रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि
भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। पिता और सरकारी तंत्र का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे और परिवार में खुशहाली आएगी। दिन बेहद शुभ रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ रहे हैं। हालांकि आने वाले समय को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज का दिन सकारात्मक रहेगा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। पीली वस्तु दान करना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और करियर में उन्नति होगी। हालांकि खर्च बढ़ने से मानसिक चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
आय के नए अवसर मिलेंगे और पुराने निवेश से भी लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार में शानदार स्थिति रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
कारोबार में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में जीत संभव है। पिता का सहयोग मिलेगा और सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
तुला राशि
घरेलू सुख में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। संपत्ति या वाहन की खरीद में रुकावट आ सकती है। भाग्य साथ देगा और यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चोट या किसी परेशानी की आशंका है, सतर्क रहें। साहस और पराक्रम से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार में वृद्धि के योग हैं। धन निवेश और बचत बढ़ेगी। दिन शुभ है। पीली वस्तु साथ रखें।
मकर राशि
मन में घबराहट और बेचैनी रह सकती है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। काली माता को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई, लेखन और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी संभव है। साझेदारी और सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें।
मीन राशि
संपत्ति, वाहन या घर खरीदने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से दिन बेहद शुभ है। पीली वस्तु पास रखें।



