Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: 25 जुलाई 2026, शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, वहीं कुछ जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आज मंगल वृषभ राशि, बुध मिथुन राशि, सूर्य और गुरु कर्क राशि, शुक्र और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र बुध का नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की बुद्धि तेज होती है और वे बौद्धिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें और किसी भी प्रकार का नया निवेश फिलहाल टाल दें। चोट लगने या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की आशंका है। प्रेम संबंध और संतान पक्ष से संतोष मिलेगा, जबकि कारोबार सामान्य गति से चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
दांपत्य जीवन में सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी रह सकती है, लेकिन व्यापार और आर्थिक मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी। निवेश करने के लिए समय अनुकूल माना गया है। भगवान गणेश की पूजा लाभकारी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में दिन सकारात्मक रहेगा। धन संबंधी मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं और निवेश करना लाभदायक हो सकता है। मां काली की आराधना शुभ फल देगी।
कर्क राशि (Cancer)
भावनाओं पर नियंत्रण रखना आज जरूरी रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें और बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन निवेश करने से बचना बेहतर होगा। सफेद वस्तु का दान शुभ माना गया है।
सिंह राशि (Leo)
पारिवारिक माहौल में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य भी पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेगा, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े निवेश के लिए समय अनुकूल माना गया है। पीले रंग की वस्तु अपने पास रखना लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपका आत्मविश्वास और पराक्रम सफलता दिला सकता है। नौकरी और कारोबार में प्रगति के संकेत हैं। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। शनिदेव की पूजा करना शुभ रहेगा।
तुला राशि (Libra)
स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि व्यापार में लाभ और धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन नए निवेश से फिलहाल बचना उचित रहेगा। बजरंगबली की आराधना लाभकारी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, क्योंकि यात्रा कष्टदायक हो सकती है। सिरदर्द और आंखों की परेशानी परेशान कर सकती है। आर्थिक निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा और बजरंगबली की पूजा शुभ फल देगी।
मकर राशि (Capricorn)
आज यात्रा के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। निवेश करना लाभकारी रहेगा। मां काली की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कोर्ट-कचहरी या प्रशासनिक मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में मजबूती आएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। भगवान गणेश की पूजा शुभ रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक माहौल रहेगा। बजरंगबली की आराधना करने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।



