Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज पुष्य नक्षत्र में स्थित स्वग्रही चंद्रमा शुभ फल देने वाला है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो सूर्य मेष राशि में उच्च का है, शुक्र वृषभ राशि में स्वग्रही है, गुरु मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं चंद्रमा कर्क राशि में होकर पुष्य नक्षत्र में है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं, जबकि नीच का बुध मंगल और शनि के साथ युति कर रहा है।
आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल—
मेष राशि
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और संतान से सुख मिलेगा। घरेलू मामलों में हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन व्यापार और करियर में स्थिति मजबूत रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन रोजगार और व्यवसाय के लिहाज से अनुकूल है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
धन लाभ के योग बन रहे हैं और परिवार में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी। मां काली की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि
सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन संतान को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार स्थिर रहेगा। बजरंगबली की पूजा करना शुभ होगा।
सिंह राशि
मानसिक तनाव और खर्च बढ़ सकता है। सिर दर्द या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। हालांकि प्रेम जीवन और व्यापार में संतुलन बना रहेगा। सूर्य को जल देना लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने माध्यमों से भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार और प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।
तुला राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापार का विस्तार होगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। मां काली की पूजा शुभ रहेगी।
वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति रहेगी, लेकिन व्यापार में अच्छा लाभ होगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। चोट या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।
मकर राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी-व्यवसाय में स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है और शत्रु परेशान कर सकते हैं, लेकिन अंततः स्थिति संभल जाएगी। व्यापार और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।