Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: जानिए 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: आज 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में हैं। दोपहर के बाद चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर शनि के साथ युति बनाएंगे। आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा—

मेष राशि

आज मन में बेचैनी और घबराहट रह सकती है। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है। खर्चे बढ़ सकते हैं और कर्ज की चिंता बनी रह सकती है। हालांकि प्रेम संबंध, संतान पक्ष और व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। काली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

आय के नए अवसर सामने आएंगे। पुराने निवेश से भी धन लाभ संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं, दूर की यात्रा भी हो सकती है। हालांकि मानसिक रूप से असमंजस और भय बना रहेगा। प्रेम और संतान को लेकर भी कुछ दुविधा रह सकती है। शनिदेव की आराधना शुभ फल देगी।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रह सकता है। व्यापार में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

भाग्य का साथ थोड़ा कमजोर रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें, कष्ट संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

सिंह राशि

आज चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर में संघर्ष के बाद सफलता मिल सकती है। प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत रहेगा। कुल मिलाकर दिन शुभ संकेत दे रहा है। नीली वस्तु अपने पास रखें।

तुला राशि

शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

आज बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि

भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी में अड़चनें आ सकती हैं। पारिवारिक कलह के संकेत हैं। मां और स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

आज आपका पराक्रम सफलता दिलाएगा। रोज़गार और करियर में उन्नति के योग हैं। परिवार और अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में वृद्धि या शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल निवेश से बचें, नुकसान की आशंका है। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मीन राशि

स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। रक्तचाप से जुड़ी समस्या हो सकती है, सावधानी बरतें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शिवजी का जलाभिषेक करें और नीली वस्तु का दान करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles