Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: कुछ राशियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025:- आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को नए अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति थोड़ी प्रतिकूल बनी हुई है। करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वर्तमान ग्रह-गोचर के अनुसार गुरु कर्क, केतु सिंह, शुक्र और चंद्रमा तुला, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में स्थित हैं। शुक्रवार का यह दिन किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए सावधान रहने वाला रह सकता है—आइए जानते हैं।

मेष राशि

आज मेष जातकों के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां सामान्य रहेंगी, जबकि व्यवसाय में स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। सूर्य को अर्घ्य देना और लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को नौकरी और वैवाहिक जीवन में जोखिम भरे कदम उठाने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य और जीवनसाथी दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान पक्ष में स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। हरी वस्तु साथ रखें।

मिथुन राशि

आज मिथुन जातकों का प्रभाव शत्रुओं पर बना रहेगा, हालांकि विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। काली मां की उपासना लाभकारी होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में अनबन से बचें और किसी भी बड़े निर्णय को फिलहाल टाल दें। स्वास्थ्य और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाल वस्तु रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए घरेलू वातावरण में बाधाएं आ सकती हैं। घर-परिवार से जुड़े मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाएं। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को नाक, कान या गले से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। कामकाज मध्यम रहेगा। खुद और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान के मामले अनुकूल रहेंगे। नीली वस्तु रखना शुभ है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज किसी भी तरह के सट्टा, जुआ या लॉटरी से दूर रहना चाहिए। परिवार में वाद-विवाद की संभावना है, इसलिए बोलते समय संयम रखें। प्रेम और संतान का सहयोग रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। शनिदेव को प्रणाम लाभदायक है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक जातकों की ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार अच्छा चलने की संभावना है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को खर्चों में बढ़ोतरी परेशान कर सकती है। सिर दर्द या आंखों में दर्द हो सकता है। मन में अज्ञात भय भी उत्पन्न हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु रखना शुभ है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यात्रा परेशानी दे सकती है। गलत सूचना मिलने की आशंका है। प्रेम और संतान का पक्ष ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। काली मां की पूजा करना बेहतर होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। सीने में असहजता हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि

मीन राशि वाले आज भाग्य पर पूरी तरह निर्भर न रहें। मान-सम्मान का ध्यान रखें और यात्रा से बचें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार भी सामान्य स्तर पर चलेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ माना गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles